अजमेर

बोली सीएम..मैं भी जानती हूं अजमेर का दर्द, चिंता मत करें हम बैठे हैं यहां

www.patrika.com/rajastjhan-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Oct 2018, 7:20 AM IST
CM vasundhra raje in ajmer
CM vasundhra raje in ajmer

अजमेर.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के दौरान अजमेर में पानी के संकट को लेकर राज्य सरकार की चिंता सामने आई। बीसलपुर बांध में इस साल पर्याप्त पानी नहीं आया है। चुनावी साल और सामने जनता देखकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अजमेर के लिए कुछ ज्यादा ही फिक्रमंद नजर आई।

मुख्यमंत्री राजे ने अपने भाषण में कहा कि राज्य की पेयजल योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मैं अजमेर की परेशानी को भी समझती हूं, यहां भी पेयजल का संकट है, जो हमारे लिए एक चिंता का विषय है। राजे ने कहा कि बारिश की कमी से बीसलपुर बांध भी इस बार नहीं भरा है। यह हमेशा भरा रहे, इसके लिए हम बांध की ऊंचाई बढ़ाएंगे।

सीएम ने बताया था कि अजमेर शहर की पेयजल व्यवस्था को ठीक करने के लिए 100 करोड़ के काम अलग से चल रहे हैं जो शीघ्र पूरे होंगे। चम्बल और ब्राह्मणी नदी का पानी लाने का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही 37 हजार करोड़ रुपए की ईस्टर्न राजस्थान कैनाल परियोजना से 13 जिले लाभान्वित होंगे, जिनमें अजमेर भी शामिल है। इसका पानी बीसलपुर में गिरेगा जिससे अजमेर को फायदा होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे अजमेर सहित 13 जिलों को पीने का मीठा पानी मिलेगा।

कब होगा ये सब कुछ नहीं पता...

सरकार की मुखिया ने जनसभा में ऐलान तो कर दिया, लेकिन बांध की ऊंचाई बढ़ेगी कब चित्तौड़ से ब्राह्मणी नदी का पानी लाने की कवायद होगी, इसका अता-पता नहीं है। फिलहाल कांग्रेस और भाजपा 7 दिसम्बर तो चुनाव में ही व्यस्त रहेंगे। इसके बाद जो सरकार बनेगी वह तत्काल अजमेर की चिंता करेगी यह तय नहीं है। प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने और मंजूरी में ही दो-तीन साल बीत जाएंगे।

Published on: