बंकर राॅय और अरुणा रॉय ने वर्ष 1972 में बेयरफुट कॉलेज की स्थापना की थी। यह गांधीवादी दर्शन पर आधारित है। इसका मकसद ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान बाहर से इंजीनियर या विशेषज्ञों के बजाय स्थानीय लोगों के कौशल और ज्ञान का उपयोग करना है। बिना स्कूल गए ग्रामीण महिलाओं और दादी-नानियों को सोलर एनर्जी , हैंडपंप सुधारने, वर्षा जल संचयन, और हस्तशिल्प जैसी तकनीकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां प्रशिक्षित ग्रामीण महिलाएं सोलर मामा के रूप में जानी जाती हैं। यह अपने गांवों और देश-विदेश के दूरदराज इलाकों में सोलर लाइट और सिस्टम स्थापित और रखरखाव में सहायता करती हैं।