अजमेर

कलक्टर डोगरा हुई दिव्यांगों से रूबरू , मतदान करने के लिए कार्ड देकर किया आमंत्रित

www.patrika.com/ajmer-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2018, 1:02 PM IST
collector dogra invite disabled and invite them for voting
कलक्टर डोगरा हुई दिव्यांगों से रूबरू , मतदान करने के लिए कार्ड देकर किया आमंत्रित

अजमेर. जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने बुधवार को राजस्थान महिला कल्याण मडल द्वारा संचालित मीनू विकास संस्थान चाचियावास का अवलोकन कर वहां दिव्यांगों से रूबरू हुई और उन्हें आगामी 7 दिसम्बर को मतदान के लिए आमंत्रण पत्र देने की शुरूआत की।

मीनू विकास संस्थान में एक डेमो मतदान केन्द्र स्थापित किया गया था जहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों द्वारा मतदान किए जाने की प्रक्रिया को उन्होंनेे देखा। इस मौके पर दिव्यांगों द्वारा गत दिनों आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वीप के तहत दिव्यांगों द्वारा मतदान प्रक्रिया का वीडियो का भी प्रदर्शन किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में हुए नवाचार के तहत लगभग 10 हजार आमंत्रण पत्र स्कूली छात्र छात्राओं ने तैयार किए हैं। जिसे जिले में हर वर्ग को जागरूक करने एवं उन्हें मतदान के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है। जिसकी आज दिव्यांग बच्चों को आमंत्रण पत्र देकर शुरूआत की गई है।


इस मौके पर दिव्यांग बालिका ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति भी दी। वहीं बालकों के साथ अधिकारियों ने लेट्स वोट अजमेर का नारा लगाते हुए सभी को मतदान के प्रति जागरूक किया एवं फोटो खिंचवाई।

मीनू विकास संंस्थान की सचिव क्षमा काकड़े एवं दिव्यांग बच्चों द्वारा सभी का स्वागत किया गया। इस मौके पर स्वीप प्रभारी अरूण गर्ग, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्योति ककवानी भी उपस्थित थीं।

Published on: