अजमेर

अजमेर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी भाटी ने भरा नामांकन

विधानसभा चुनाव में नामांकन भरने के अंतिम दिन सोमवार को अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत भाटी ने नामांकन दाखिल किया। भाटी समर्थकों संग ढोल-ढमाकों के साथ सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुए।
2 min read
Nov 20, 2018
Congress candidate from Ajmer South hament Bhati filled in nomination
अजमेर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी भाटी ने भरा नामांकन

अजमेर.विधानसभा चुनाव में नामांकन भरने के अंतिम दिन सोमवार को अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत भाटी ने नामांकन दाखिल किया। भाटी समर्थकों संग ढोल-ढमाकों के साथ सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। करीब एक बजे जुलूस कलक्ट्रेट पहुंचा। इस बीच कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जगह जगह उनका माला पहना कर स्वागत किया। निर्धारित मूहुर्त पर करीब 2.36 बजे रिटर्निंग अधिकारी अंजली पारीक के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ उत्तर विधानसभा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह रलावता, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन, पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल व उनके वकील रुपेन्द्र परिहार, वैभव जैन आदि मौजूद रहे। प्रस्तावक गोपाल चौहान व लावण्य भाटी रहे।

एक घंटे किया मुहूर्त का इंतजार

भाटी पिछले अनुभवों को देखते हुए नामांकन प्रक्रिया में इस बार ज्यादा सतर्क नजर आए। उन्होंने न केवल मुहूर्त का इंतजार किया वरन पंडित के बताए मुहूर्त के लिए करीब एक घंटे परिसर में ही बैठे रहे। दरअसल पहले उनका मुहूर्त 1.10 बजे का था। बाद में मुहूर्त में संशोधन हुआ और 2.36 बजे उन्होंने नामांकन प्रस्तुत किया। हालाकि इससे करीब 10 मिनट पहले वह रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में पहुंच गए लेकिन निर्धारित घड़ी के इंतजार केबाद ही नामांकन दिया। नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त हैं। आने वाले चुनाव में जनता

सबक सिखाने को तैयार है।

पत्नी व परिवार की महिलाएं बाहर रह गईं

भाटी के नामांकन भरने के दौरान उनकी पत्नी व परिवार की अन्य महिलाएं भी साथ आ गईं लेकिन रिटर्निंग अधिकारी अंजली पारीक ने केवल पांच जनों को ही कक्ष में उपस्थित रहने की हिदायत दी। इसके बाद प्रत्याशी भाटी के साथ आई महिलाओं व उनकी पत्नी व पुत्र को बाहर जाना पड़ा।

सैल्फी खिंचाने की होड़

भाटी के कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचने पर उनके समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने उनके साथ सैल्फी खिंचवाने में भी खासा उत्साह नजर आया। इस बीच वह मौके पर ही वकीलों की एक टेबल के पास बैठ गए। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चाय की चुस्कियां भी लीं।

यह रहे मौजूद

ुजुलूस में रामबाबू शुभम,प्रताप यादव, कुलदीप कपूर, राकेश धाबाई, शैलेश गुप्ता, गिरधर तेजवानी, शिव कुमार बंसल, रेखा पिंगोलिया, लक्ष्मी बुंदेल, सबा खान, निर्मल बैरवाल, ललित भटनागर, वैभव जैन, विजय नागौरा, कैलाश झालीवाल, कुतुब चिश्ती, शैलेश गुप्ता, सुनील लारा, योगेश कुमार, द्रोपदी कोली, चंदन सिंह, चंचल, कीर्ति हाड़ा आदि मौजूद रहे।

Published on:
20 Nov 2018 01:49 pm