अजमेर

#corona impact: देश में 17 मई तक नहीं चलेंगी ट्रेन, नहीं कराएं टिकट बुकिंग

रेलवे आवश्यक सेवाओं के लिए मालगाड़ी और पार्सल सेवा का संचालन जारी रखेगा।
2 min read
May 03, 2020
railway cancel train operation
railway cancel train operation

अजमेर. कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने 17 मई तक ट्रेन संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। अलबत्ता रेलवे आवश्यक सेवाओं के लिए मालगाड़ी और पार्सल सेवा का संचालन जारी रखेगा। प्रारम्भिक स्टेशन से रवाना होने वाली सभी मेल, एक्सप्रेस, इंटरसिटी, प्रीमियम ट्रेन, सभी सवारी गाडियां बंद रहेंगी।

केवल रहेगी यह व्यवस्था
देश के विभिन्न भागो में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिये मालगाडियों, पार्सल स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन जारी रहेगा। संचालन अवधि में विस्तार रेलवे ने कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुये आवश्यक सामग्री के परिवहन के लिए बान्द्रा टर्मिनस-लुधियाना बान्द्रा टर्मिनस पार्सल स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 6 ट्रिप का विस्तार किया है। रेलवे पार्सल वैन को जरूरतमंद ई-कॉमर्स कम्पनियों, राज्य सरकारों सहित अन्य ग्राहकों के लिए त्वरित परिवहन के लिए मुहैया कराया गया है।

यूं रुकेगी पार्सल ट्रेन
गाडी संख्या 00901 बान्द्रा टर्मिनस-लुधियाना पार्सल स्पेशल रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस की संचालन अवधि अब विस्तारित कर 4, 6, 8, 10,12 व 14 मई तक कर दी गई है। इसी प्रकार गाडी संख्या 00902 लुधियाना-बान्द्रा टर्मिनस पार्सल स्पेशल रेलसेवा लुधियाना की संचालन अवधि अब विस्तारित कर 6, 8, 10, 12, 14 और 16 मई तक कर दी गई है। पार्सल की लोडिंग-अनलोडिंग सभी ठहराव वाले स्टेशनों पर की जाएगी। पार्सल स्पेशल रेलसेवा में ट्रेडर्स सम्बंधित स्थान के वाणिज्य विभाग के माध्यम से पार्सल बुक करवा सकते है। इस पार्सल स्पेशल सेवा का ठहराव वापी, सूरत, अंकलेश्वर, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद, मेहसाना, फालना, अजमेर, जयपुर, दिल्ली, अम्बाला लुधियाना स्टेशन पर किया गया है।

Read more: Higher Education: कोराना का संकट, मुश्किल होंगे कॉलेज में यह कैंप

70 साल में होगा पहली बार, जून में होगी वन्य जीव गणना

रक्तिम तिवारी/अजमेर. वन विभाग इस बार जून में सालाना वन्य जीव गणना कराएगा। कोरोना लॉकडाउन के चलते विभाग ने वैशाख पूर्णिमा यानि 7 मई को गणना नहीं कराने का फैसला किया है।

वन विभाग प्रतिवर्ष वैशाख पूर्णिमा पर अजमेर, किशनगढ़, टॉडगढ़, जवाजा ब्यावर, शोकलिया, पुष्कर और अन्य क्षेत्रों में वन्य जीव की गणना करता है। इनमें पैंथर, सियार, लोमड़ी, साही, हिरण, खरगोश, अजगर, बारासिंगा और अन्य वन्य जीव शामिल होते हैं। वन्य जीव की गणना के लिए वनकर्मी विभिन्न क्षेत्रों में मचान बांधकर वन्य जीव की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। इस बार भी 7 मई को वैशाख पूर्णिमा पर गणना प्रस्तावित थी।

अब 5-6 जून को गणना
उप मंडल वन संरक्षक सुदीप कौर ने बताया कि कोरोना लॉकडाउन के चलते वन्य जीव गणना 7 मई को मुश्किल है। लिहाजा विभाग ने 5 और 6 जून को गणना कराने का फैसला किया है। वन्य जीव गणना अजमेर मंडल के विभिन्न वाटर हॉल पर की जाएगी।

Published on:
03 May 2020 09:01 am