अजमेर

Corona positive: अजमेर में मिला कोरोना पॉजीटिव, खारीकुई में curfew

मेडिकल की सौ टीम क्षेत्र में पहुंच चुकी हैं।

less than 1 minute read
Mar 28, 2020
Corona positive: अजमेर में मिला कोरोना पॉजीटिव, खारीकुई में curfew

अजमेर.

कोरोना ने अजमेर में दस्तक दे दी है। शहर के खारीकुई इलाके में पहला कोरोना पॉजीटिव मरीज मिला है। यह जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती था। जांच में इसके कोरोना पॉजीटिव की पुष्टि हो गई है। सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया। तत्काल खारीकुई इलाके में कफ्र्यू लगाने की घोषणा की गई। मेडिकल की सौ टीम क्षेत्र में पहुंच चुकी हैं।

खारीकुई में रहने वाला सेल्समैन 22 मार्च को अजमेर लौटा था। वह पंजाब सहित कई राज्यों में कामकाज करता है। बुखार और जुखाम होने पर उसे शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में उसकी कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि हो गई।

प्रशासन सतर्क, लगाया कफ्र्यू
जिला प्रशासन ने तत्काल खारीकुई इलाके में कफ्र्यू लगा दिया। मेडिकल की सौ टीम क्षेत्र में पहुंच गई हैं। टीम पीडि़त और आसपास के इलाकों में सर्वे कर रही है। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में मोर्चा संभाल लिया है। क्षेत्र में किसी को बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।

Published on:
28 Mar 2020 01:44 pm
Also Read
View All