अजमेर

Corona virus: कोरोना वायरस का खौफ, टीम ने किया दौरा स्थगित

ग्रेडिंग के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज आनी थी टीम।
2 min read
Mar 13, 2020
visit cancel
visit cancel

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

इंजीनियरिंग कॉलेज बड़ल्या की पांच ब्रांच को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडेशन की ग्रेडिंग मिलनी मुश्किल लग रही है। दरअसल कोरोना वायरस के खौफ के चलते उच्च स्तरीय टीम ने कॉलेज का दौरा स्थगित कर दिया है।

नियमानुसार तकनीकी विश्वविद्यालयों और इंजीनियरिंग कॉलेज को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडेशन (नैब) से ब्रांचवार अथवा समूचे कॉलेज के लिए ग्रेडिंग जरूरी है। ग्रेडिंग से तकनीकी संस्थानों और इनमें संचालति ब्रांच को नए कोर्स, शोध और बजट में फायदा मिलता है।

कॉलेज की इलेक्ट्रिॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग. इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट्स एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग ब्रांच ने नैब ग्रेडिंग के लिए आवेदन किया है। इसके लिए 20 मार्च को टीम दौरा करने वाली थी।

कोरोना वायरस का खौफ
देश में कोरोना वायरस के 64 केस मिल चुके हैं। राजस्थान में इटली के पर्यटकों और दुबई से लौटे व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन परिस्थितियों में नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडेशन की टीम देश के विभिन्न संस्थानों के दौरे स्थगित कर चुकी है। इसी कड़ी में टीम ने इंजीनियरिंग कॉलेज बड़ल्या का दौरा भी स्थगित कर दिया है।

Read More:bharatpur : एसीबी ने तकनीकी सहायक को 30 हजार रिश्वत लेते दबोचा
नैब टीम को 20 मार्च को दौरा करना था। देश में कोरोना वायरस केस को देखते हुए टीम ने दौरा स्थगित कर दिया है। डॉ. उमाशंकर मोदानी, प्राचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज

मंगल प्रवेश 14 को

अजमेर. आचार्य कुलचंद सूरिश्वर और साधु-साध्वी चातुर्मास विहार के लिए 14 मार्च को अजमेर आएंगे। सुबह 8 बजे मंगल प्रवेश होगा। जुलुस ललित कवाड़ भट्टे वाली गली पुष्कर रोड़ से प्रारम्भ होगा। यह अरिहंत कॉलोनी वीर लोकाशाह कॉलोनी वासुपूज्य स्वामी जिन मंदिर, विजयकला पूर्ण सूरि आराधना भवन पहुंचेगा। यहां मांगलिक प्रवचन होंगे। यह जानकारी रिखबचंद संचेती ने दी है।

Published on:
13 Mar 2020 08:31 am