
अदालत ने हत्या के एक मामले में अनुसंधान अधिकारी जयपुर के सोडाला पुलिस थाने के वृत्ताधिकारी नेम सिंह व एक अन्य गवाह को जमानती वारंट से तलब किया है। अदालत ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक को भी पत्र लिखा है।
अपर जिला न्यायाधीश संख्या दो बालकृष्ण गोयल ने मामले में सुनवाई के बाद तल्ख टिप्पणी करते हुए अनुसंधान अधिकारी नेमसिंह के आचरण को मनमाना व अविधिक बताते हुए नाराजगी जताई। मामले में अपर लोक अभियोजक अशोक अग्रवाल ने 15 मई को पत्र सम्मन तामील किए लेकिन इसके बावजूद नेम सिंह व सिपाही पूरणमल पिछले गवाही देने नहीं आ रहे हैं।
नेम सिंह की ओर से कानून व्यवस्था में व्यस्त होने के कारण अनुपस्थिति दर्शित की गई है। अदालत ने विधि विभाग के प्रमुख शासन सचिव को भी पत्र की प्रति भेजी है कि वे मातहत अधिकारियों को निर्देश दें कि युक्तियुक्त कारण बगैर अदालत में उपस्थित नहीं होने के मामले में गंभीरता बरतें। प्रकरण की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी।
यह है मामला
नौसर निवासी श्यामा चीता ने रिपोर्ट लिखाई थी। इसमें बताया गया कि उसका छोटा भाई हनीफ व हासम अच्छे दोस्त हैं। वे आरसीसी का काम करते हैं। हनीफ की अटैची 100 रुपए में बेची व हासम के घर बैठकर शराब पी। इस दौरान झगड़ा हो गया उसके भाई हनीफ को नीचे गिरा दिया व हासम ने डंडा मारा। सिर में चोट आने से मौत हो गई।