अजमेर

अजमेर में लगा क्रिकेट Curfew, ये है भारत-पाक मैच का असर

लोग घर, दुकान पर टीवी और बड़ी स्क्रीन पर मैच देख रहे हैं। टीम इंडिया की जीत को लेकर कई जगह दुआएं जारी हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jun 2019, 7:15 PM IST
curfew in ajmer
curfew in ajmer

अजमेर. भारत-पाकिस्तान का विश्व कप में महा मुकाबला चल रहा है। क्रिकेट के दीवाने अजमेर में भी कम नहीं है। मैच की शुरुआत के साथ शहर की सडक़ें सूनी पड़ी हैं। लोग घर, दुकान पर टीवी और बड़ी स्क्रीन पर मैच देख रहे हैं। टीम इंडिया की जीत को लेकर कई जगह दुआएं जारी हैं।

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर में मुकाबला चल रहा है। भारत को पहले बल्लेबाजी करते देखने के लिए अजमेर में क्रिकेट फीवर देखा जा सकता है। शहर के मदार गेट, नया बाजार, कचहरी रोड, स्टेशन रोड, वैशाली नगर रोड, माकड़वाली रोड, पुष्कर रोड पर आम दिन में जबरदस्त ट्रेफिक रहता है। लोगों की आवाजाही से रेल-पेल रहती है। लेकिन रविवार को टीम इंडिया के समर्थन में अलग ही नजारा दिखा।

रोड पर सन्नाटा
शहर की प्रमुख रोड पर क्रिकेट मैच के दौरान सन्नाटा पसरा हुआ है। इससे अघोषित कफ्र्यू सा एहसास हो रहा है। लोग पान-गुटखे की दुकान, चाय की स्टॉल, बड़े मॉल और घर में टीवी पर चिपके देखे जा सकते हैं। टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान चौके-छक्के पडऩे पर तालियां बजाकर लोगों ने हौसला अफजाई की।

Updated on:
16 Jun 2019, 7:15 PM IST
Published on: