अजमेर

Cricket world cup : ताश के पत्तों की तरह ढह गई अजमेराइट्स की आस

विश्व कप क्रिकेट में भारतीय की न्यूजीलैंड टीम के हाथों हार से खेलप्रेमी निराश, भारत की जीत के लिए चले थे हवन और दुआ के दौर

2 min read
Jul 11, 2019

दिनेश शर्मा , अजमेर.

अजमेराइट्स की क्रिकेट वल्र्ड कप जीत कर भारत के विश्व विजेता बनने की आस बुधवार को उस समय ताश के पत्तों की मानिंद ढह गई जब विराट सेना को न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

World Cup 2019 : बल्लेबाजों ने किया बेड़ागर्क, टीम इंडिया 18 रन से हारी, न्यूजीलैंड फाइनल में

इससे पूर्व शहर के खेलप्रेमियों की उम्मीदें तब परवान चढ़ीं जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रहते हुए एक बार फिर उसे पटखनी दी। यही नहीं आस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज जैसे मजबूत टीमों को पटखनी दी।

भारतीय टीम यहीं नहीं थमी और बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान को भी चित्त करते हुए लीग चरण पूरा किया।

इसमें उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में एक अंक बांटना पड़ा था। बारिश ने एक बार फिर दोनों टीमों के बीच मुकाबले को प्रभावित किया और सेमीफाइनल में उस समय मैच रोकना पड़ा जब न्यूजीलैंड 46.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना चुकी थी।

दूसरे दिन खेले गए शेष मैच में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए और विराट सेना 221 रन ही बना सकी और उसका विश्व कप का सफर यहीं थम गया।

ऐसे में पटाखे खरीदकर जीत के जश्न में आतिशबाजी की आस लगाए बैठे अजमेराइट्स को भी निराशा ही हाथ लगी। दोपहर तीन बजे से ही टीवी से चिपके बैठे खेलप्रेमी इस हार को लम्बे समय नहीं भुला सकेंगे, जिसमें लीग चरण के विजयी सफर का दुखंत अंत हुआ।

न्यूजीलैंड फाइनल में

मैनचेस्टर. शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी के कारण भारत को आइसीसी विश्वकप के सांसों को रोक देने वाले पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन की हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही टीम विश्वकप से बाहर हो गई।

न्यूजीलैंड ने जीत के साथ लगातार दूसरी बार विश्वकप के फाइनल में जगह बना ली। भारत की हार के साथ ही करोड़ों भारतीयों का सपना एक झटके में टूट गया। वर्षा बाधित इस सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 239 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और इसका पीछा करते हुए भारतीय टीम खराब शुरुआत से उबर नहीं पायी।


रवींद्र जडेजा ने बेशक 77 और महेंद्र ङ्क्षसह धोनी ने 50 रन बनाए और सातवें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की लेकिन इनके अंतिम ओवरों में आउट होते ही भारत की उम्मीदें टूट गईं। भारत 49.3 ओवर में 221 रन ही बना सका।

भारत लगातार दूसरे विश्वकप में सेमीफाइनल में बाहर हुआ। न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ लगातार दूसरे विश्वकप के फाइनल में जगह बना ली। न्यूजीलैंड ने 2015 के विश्वकप में सेमीफाइनल में द. अफ्रीका को हराया था।

ये भी पढ़ें

क्रिकेटर नाथू सिंह को जान से मारने की धमकियां, लगातार आ रहे हैं अज्ञात के फोन कॉल्स
Published on:
11 Jul 2019 04:26 am
Also Read
View All