अजमेर

Crime News : महिला की सूझबूझ से पलटा पासा ,आए थे ठगने हो गए नौ-दो ग्यारह

-ठगी का शिकार होने से बची महिला - सम्मोहित कर गहने लूटने का मंसूबा नाकाम
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Dec 2019, 1:08 PM IST
Crime News : महिला की सूझबूझ से पलटा पासा ,आए थे ठगने हो गए नौ-दो ग्यारह
Crime News : महिला की सूझबूझ से पलटा पासा ,आए थे ठगने हो गए नौ-दो ग्यारह

अजमेर/नसीराबाद . नसीराबाद चिकित्सालय के बाहर खड़ी एक ग्रामीण महिला बुधवार को ठगी (swindle) का शिकार होने से बच गई। ग्राम खेड़ा निवासी सुशीला ने बताया कि वह अपने गांव से ग्राम सनोद जाने के लिए नसीराबाद आई थी। वह राजकीय सामान्य चिकित्सालय के सामने नीम के नीचे खड़े होकर बस का इंतजार (Waiting for bus) कर रही थी।

उसने लगभग 7 तोला सोने के जेवर (7 tola gold ornaments) पहन रखे थे। यह देख एक साड़ी पहने अज्ञात महिला व एक व्यक्ति उसके पास आए। उन्होंने सुशीला को कहा कि यहां से सनोद के लिए बस नहीं जाती। सनोद की बस जहां से जाती है वहां ले जाने के लिए सुशीला के सिर पर महिला ने हाथ रखा जिससे वह अपनी सुध-बुध खो बैठी और उनके साथ चल दी।

Read More: fraud News : .....तो इसलिए हुआ देरांठू की पूर्व ...


महिला व पुरुष उसे लाल डिग्गी की तरफ ले जाने लगे। इस बीच रास्ते में सुशीला ने अपना एक परिचित दुकानदार दिखाई दिया। अपने गहने ठगे जाने की शंका पर सुशीला कुछ दूरी पर जाने के बाद लौट आई और दुकानदार को उसे ले जा रहे इरादों की जानकारी दी। अपना पासा पलटते देख सुशीला को साथ ले जा रहे महिला और पुरुष वहां से नौ दो ग्यारह हो गए।

Updated on:
19 Dec 2019, 1:08 PM IST
Published on: