अजमेर

CTET 2022: सीटेट का देना होगा ऑनलाइन पेपर

पेपर 21 जनवरी को कराएगा। परीक्षा सुबह 9.30 से 12 और दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक होगी।
2 min read
• •
Updated: 20 Jan 2022, 8:15 AM IST
cbse CTET 2021
CTET 2022: सीटेट का देना होगा ऑनलाइन पेपर

अजमेर. सीबीएसई (central board of secendary education)की बीते साल 17 दिसंबर को स्थगित की गई केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) शुक्रवार को कराई जाएगी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।

स्कूल में शिक्षक बनने के लिए सीबीएसई के तत्वावधान में केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) कराई जाती है। बीते साल 16 और 17 दिसंबर को दिल्ली, पटना, मुंबई सहित कई शहरों में सर्वर डाउन होने शाम की पारी में अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे पाए थे। बोर्ड ने 16 दिसंबर का पेपर का 17 जनवरी को कराया था। अब 17 दिसंबर को स्थगित किया गया पेपर 21 जनवरी को कराएगा। परीक्षा सुबह 9.30 से 12 और दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

READ MORE: यह हैं वो कमियां जो नहीं लेने देतीं ये खास अवार्ड

रक्तिम तिवारी/अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की कई कमियां उसे चांसलर अवार्ड नहीं लेने दे रही। ना कैंपस में पर्याप्त टीचर्स हैं, ना क्वालिटी का रिसर्च और अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों से कोई तालमेल है। इनमें सुधार करने पर ही यूनिवर्सिटी यह अवार्ड ले सकती है। लेकिन व्यवस्थाओं को ट्रेक पर लाना इतना आसान नहीं है।

राज्यपाल और कुलाधिपति कलराज मिश्र ने गवर्नेंस, वित्तीय स्थिति, शिक्षा, शोध, विद्यार्थियों की विकास योजनाओं-संसाधनों, सह शैक्षिक गतिविधियों सहित अन्य बिंदुओं के आधार पर चांसलर अवार्ड देने की घोषणा की है। इससे विश्वविद्यालयों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उच्च शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं को लाभ मिलने के साथ-साथ विश्वविद्यालयों का बेहतर तरीके से विकास होगा।
यह हैं अवार्ड के मानक

-कॉलेजों को ऑनलाइन सम्बद्धता
-राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शोध

-ऑनलाइन/ऑफलाइन परीक्षाएं और परिणाम
-कैंपस प्लेसमेंट में विद्यार्थियों का चयन

-राज्य-राष्ट्रीय प्रोजेक्ट और योजनाओं में भागीदारी
-कौशल/रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम

-कैंपस में विद्यार्थियों और शिक्षकों की संख्या

Published on: