अजमेर

तोपदड़ा आनासागर स्कैप चेनल के पास मिला शव

क्लॉक टावर थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी पहुंचाया, पुलिस कर रही है मामले की जांच

less than 1 minute read
Sep 06, 2019
तोपदड़ा आनासागर स्कैप चेनल के पास मिला शव

अजमेर.
तोपदड़ा आनासागर स्कैप चेनल के पास शुक्रवार सुबह एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। रेलवे की निर्माणाधीन मल्टी स्टोरी पार्किंग के मजदूरों ने मामले में कन्ट्रोल रूम को सूचना दी लेकिन करीब एक घंटे के अंतराल के बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस के अनुसार तोपदड़ा फाटक के निकट मल्टी स्टोरी पार्किंग गेट के सामने शुक्रवार सुबह शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की र्ताशी ली लेकिन कोई दस्तावेज या पहचान का चिह्नि नहीं मिला। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हैडकांस्टेबल भीमसिंह के अनुसार प्रथमदृष्टया मृत व्यक्ति खानाबदोश प्रतीत हो रहा है।
गुरुवार शाम से है पड़ा
रेलवे के पार्किंग श्रमिक लक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि मृत व्य क्ति गुरुवार शाम भी उसी स्थान पर पड़ा था। उन्होंने शराब के नशे में समझकर नहीं देखा। शुक्रवार सुबह जब वह काम पर आया तो वह व्यक्ति वहीं पड़ा मिला। देखने पर वह मर चुका था। पुलिस सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Published on:
06 Sept 2019 01:48 pm
Also Read
View All