अजमेर

रिश्तेदार से मिलने गए युवक के साथ हुआ ऐसा हादसा, जानकर आंखों से निकल आएंगे आंसू

रिश्तेदार से मिलने गए एक युवक के साथ एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया।  

2 min read
Jun 10, 2018
dead body thrown on Naseerabad highway
dead body thrown on Naseerabad highway

अजमेर। बिजयनगर रिश्तेदारों से मिलने गए बांदरसिंदरी के युवक का शव शनिवार देर शाम को अज्ञात लोग चलती कार से नसीराबाद हाइवे पर फैंक कर चले गए। सूचना पाकर एडिशनल एसपी देवेंद्र विश्नोई भी मौके पर पहुंचे और मामले में बांदरसिंदरी के लोगों और परिचितों से पूछताछ की। किशनगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फिलहाल शव को यज्ञनारायण चिकित्सालय की मोचरी में रखवाया है।


बांदरसिंदरी क्षेत्र निवासी रामनिवास भांभी (35) शुक्रवार शाम को मूलत: सालीसाखून एवं हाल बिजयनगर निवासी पत्नी के भाई से मिलने की बात कहकर घर से रवाना हुआ। इसके बाद शनिवार शाम करीब 5.30 बजे श्रीनगर की तरफ से एक तेज गति से कार आई और नसीराबाद हाइवे स्थित उदयपुर कलां के पास कार में सवार लोग रामनिवास का शव फैंक कर भाग गए। यह देख ग्रामीणों ने किशनगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर सीआई बंशीलाल मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और हाइवे किनारे पड़े शव को कब्जे में लेकर यज्ञनारायण चिकित्सालय पहुंचाया। जानकारी पाकर एडिशनल एसपी देवेंद्र विश्नोई भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस को मृतक के शरीर पर कोई चोट या घाव के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि पुलिस ने मामला संदिग्ध मान कर पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक के भाई जगदीश भांभी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी गई। पुलिस ने रामनिवास के मार्बल एरिया में मजदूरी करने की जानकारी दी है।


मानवता फिर शर्मसार
अजमेर के केकड़ी में एक बार फिर से मानवता शर्मसार हो गई। यहां कादेड़ा रोड पर उगाई के समीप मानव भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने सड़क किनारे थैली में मानव भ्रूण होने की जानकारी दी। इस पर थाना अधिकारी नेमीचंद चौधरी मौके पर पहुंचे और भ्रूण को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार भ्रूण कन्या का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पड़ताल में जुटी है। बाइट थानाधिकारी नेमीचंद चौधरी की है।

Published on:
10 Jun 2018 01:59 pm