
अजमेर. ऑटोमोबाइल डीलर 31 मार्च के बाद बीएस-4 श्रेणी के वाहन नहीं बेच सकेंगे। परिवहन विभाग ने डीलर्स की बैठक में यह निर्देश जारी किए।
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अर्जुन सिंह राठौड़ ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशनुसार पूरे देश में 31 मार्च के बाद बीएस-4 श्रेणी के दोपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहन बेचने पर रोक लगेगी। सभी ऑटोमोबाइल डीलर्स को इसकी अनुपालना करनी जरूरी होगी। 1 अप्रेल के बाद बीएस-4 श्रेणी के वाहन बेचने, पंजीयन कराने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। बैठक में सभी डीलर्स से वाहन स्टॉक की जानकारी ली गई। पुरानी तिथि डालकर वाहन बेचने, हेराफेरी करने वाले डीलर पर विभाग निगरानी रखेगा।
निकली सुर्ख धूप, मौसम में हल्की ठंडक
अजमेर. फाल्गुन में बरसात और ओलों से भिगाने के बाद शनिवार को मौसम सामान्य है। अजमेर सहित जिले के अधिकांश इलाके में सुर्ख धूप निकल गई है। हालांकि हवा में ठंडक होने से हल्की सर्दी भी महसूस हो रही है।
शुक्रवार को श्रीनगर, किशनगढ़, पीसांगन और आसापास के क्षेत्रों में हवा संग बरसात और ओले गिरे थे। किशनगढ़, जोताया, सराना बरसात ने भिगोया। अजमेर में भी सिविल लाइंस, पुलिस लाइन, वैशाली नगर, लोहागल रोड, पंचशील, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, रामगंज, स्टेशन रोड, कचहरी रोड, सुभाष नगर, गुलाबबाड़ी, मेयो लिंक रोड, नसीराबाद और अन्य इलाकों में तेज हवा संग बरसात हुई। जयपुर रोड और आसपास के इलाकों में ओले भी गिरे। कई जगह सडक़ों-गड्ढों में पानी भर गया था। बरसात और ओलों का शनिवार को मौसम पर असर दिखा है।
पूरे जिले में निकली धूप
अजमेर सहित पूरे जिले में धूप निकल गई है। आसमान में बादल नही बादलों और सूरज में दिनभर लुकाछिपी चली। रात के तापमान में करीब 4 से 6 डिग्री की कमी बनी हुई है। लोग सुबह से देर शाम तक गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम 12.0 डिग्री पर कायम है। दिन के तापमान में गुरुवार के मुकाबले 6 डिग्री और रात के तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट हो गई है।
2019 मार्च में भी यही हाल..
पिछले साल मार्च के शुरुआत में मौसम का यही हाल था। 2 मार्च को फुहारों ने अजमेर सहित जिले को भिगोया था। दो-तीन तक मौसम में ठंडक रही। कई जगह कोहरा भी छाया रहा था।