अजमेर

डीन के बिना संकट में यूनिवर्सिटी, ठप हो जाएगा काम

इसके अलावा कॉलेज से जुड़े विभिन्न मुद्दों के लिए डीन यूजी और डीन पीजी की नियुक्ति की जाती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jul 2019, 7:44 AM IST
dean post vacant in mdsu
dean post vacant in mdsu

अजमेर

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कई संकाय में डीन पद रिक्त है। डीन नहीं होने से विश्वविद्यालय को सिलेबस बनाने सहित शैक्षिक मामलों में फैसले लेने में दिक्कतें हो सकती हैं। कुलपति की गैर मौजूदगी में डीन की नियुक्ति होना भी मुश्किल है।

विश्वविद्यालय स्नातक और स्नाताकोत्तर स्तर पर कला, वाणिज्य, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, विधि, प्रबंध अध्ययन और अन्य संकाय के एकीकृत सिलेबस तैयार करता है। सिलेबस के अनुरूप कॉलेज और विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं परीक्षा होती है। सिलेबस तैयार करने के लिए संकायवार पाठ्यचर्या समिति (बोर्ड ऑफ स्टडीज) बनती हैं। इन समिति के मुखिया डीन होते हैं। इनके अलावा विभिन्न कॉलेज और विश्वविद्यालयों के शिक्षक शामिल होते हैं। इसके अलावा कॉलेज से जुड़े विभिन्न मुद्दों के लिए डीन यूजी और डीन पीजी की नियुक्ति की जाती है।

डीन कमेटी पर मंडराएगा संकट
विज्ञान संकाय के डीन प्रो. प्रवीण माथुर का कार्यकाल 31 जुलाई को खत्म हो जाएगा। वे कुलपति की अनुपस्थिति में कामकाज करने वाली डीन कमेटी में भी शामिल हैं। उनके अलावा प्रो. शिवदयाल सिंह भी कमेटी में हैं। प्रो. माथुर का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रो. सिंह और कुलसचिव सोनी ही कमेटी में रह जाएंगे। इसके अलावा संकायवार डीन नहीं होने से विद्यार्थियों को नए सिलेबस उपलब्ध कराना चुनौती होगा।

खत्म हो चुके हैं इनके कार्यकाल
वाणिज्य संकाय-प्रो. बी. पी. सारस्वत
प्रबंधन अध्ययन संकाय-प्रो. मनोज कुमार
शिक्षा-प्रो. नागेंद्र सिंहविधि संकाय-डॉ. डी. के. सिंह (निधन)
डीन कॉलेज-प्रो. सुब्रतो दत्ता
डीन पोस्ट ग्रेज्युएशन-प्रो. सतीश अग्रवाल (निलंबित)
इन संकाय में डीन नहीं
वैदिक स्टडीज, पत्रकारिता एवं जनसंचार, ललित कला, कला संकाय

Published on: