अजमेर

समय रहते बनवानी होगी डिग्री, वरना राज्यपाल हो सकते हैं नाराज

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Jan 13, 2019
degree prepration in university
degree prepration in university

अजमेर.

महर्षि दयांद सरस्वती विश्वविद्यालय को स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की डिग्री समय पर तैयार करनी होगी। जिस तरह राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह ने बीते साल वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के मामले में नाराजगी जताई, उसको देखते हुए सभी संस्थाओं को खास सतर्कता बरतनी होगी।

विश्वविद्यालय का नवां दीक्षान्त समारोह प्रस्तावित है। हालांकि समारोह 1 अगस्त को होना था,लेकिन तत्कालीन कुलपति प्रो. विजय श्रीमाली के निधन से इसे स्थगित करना पड़ा। विश्वविद्यालय अब साल 2019 में दीक्षान्त समारोह कराना चाहता है। इसकी अधिकांश तैयारियां पूर्व में हो चुकी हैं।

डिग्री पर विशेष जोर
राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह ने सभी विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों की डिग्री समय पर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ताकि उन्हें उच्च अध्ययन अथवा नौकरियों में परेशानियां नहीं हो। पिछले साल वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के बिना डिग्री तैयार कराए दीक्षान्त समारोह कराने पर राज्यपाल ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने डिग्री तैयार हुए बिना दीक्षान्त समारोह में नहीं आने की बात कही थी। इसको देखते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय को भी ध्यान रखना होगा। मालूम हो कि इस साल करीब 40 हजार विद्यार्थियों की डिग्री बनाई जानी हैं।

2017 में हुए थे राज्यपाल नाराज
विश्वविद्यालय में साल 2017 में 1 अगस्त को आठवां दीक्षान्त समारोह हुआ था। इसमें राज्यपाल कल्याण सिंह ने विश्वविद्यालय को स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की डिग्री तैयार होने की जानकारी मांगी थी। डिग्रियां नहीं बनने पर उन्होंने मंच से ही नाराजगी जताई। साथ ही 30 सितम्बर तक सभी विद्यार्थियों की डिग्री तैयार करने के निर्देश दिए थे।

Published on:
13 Jan 2019 09:26 am