4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीबीएसई जल्द शुरू करेगा परामर्श सेवा, विशेषज्ञों देंगे सलाह

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
cbse councelling

cbse councelling

अजमेर.

दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को परीक्षा की योजनाबद्ध तैयारी, खान-पान और अन्य बिन्दुओं पर जल्द विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। फरवरी में परीक्षाओं को देखते हुए बोर्ड जनवरी के दूसरे पखवाड़े में विशेष परामर्श सेवा शुरू कर सकता है।

सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा 15 और दसवीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से प्रारंभ होंगी। परीक्षा से पहले एवं परीक्षा के दौरान कई विद्यार्थी तनावग्रस्त रहते हैं। परीक्षा को लेकर घबराहट, भूख कम लगना, विभिन्न विषयों को लेकर तकनीकी समस्याएं, अंकों का दबाव जैसे कारण शामिल होते हैं। इसके चलते बोर्ड विद्यार्थियों की सहायता के लिए विशेषज्ञों को तैनात करेगा।

जनवरी में शुरू होगी सेवा
विद्यार्थियों को परीक्षा की योजनाबद्ध तैयार सहित तनाव और दबाव को कम करने जैसे परामर्श देने के लिए सीबीएसई वशेष सेवा प्रारंभ करेगा। विद्यार्थी मोबाइल, लैडलाइन अथवा टोल फ्री नम्बर पर विशेषज्ञों से सलाह ले सकेंगे। सीबीएसई ने कई स्कूल के प्राचार्यों, शिक्षकों, विशेषज्ञों और मनोविज्ञानियों को इससे जोड़ा है।

कॉपियां अपलोड करना बंद..

सीबीएसई ने पांच साल पहले श्रेष्ठ और टॉपर विद्यार्थियों की जंची हुई कॉपियां वेबसाइट पर अपलोड करना शुरू किया था। ताकि विद्यार्थियों को कॉपियों में अंक हासिल करने, उत्तर देने की तकनीक की जानकारी मिले। एक-दो साल तक कॉपियां अपलोड हुई। बाद में बोर्ड ने यह परम्परा बंद कर दी। जबकि यह प्रयोग कई विद्यार्थियों के लिए कारगर साबित हुआ था।

मई-जून में जारी होंगे परिणाम
सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं के नतीजे मई अंत अथवा जून के शुरुआत में घोषित होंगे। इस बार दसवीं की परीक्षाएं 29 मार्च बारहवीं परीक्षाएं 3 अप्रेल को खत्म हो जाएंगी। लिहाजा बोर्ड को कॉपियों के मूल्यांकन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जनवरी में अपलोड किए जाएंगे।