अजमेर

डेंगू पॉजीटव: जयपुर का दबाव झेल रहा अजमेर!

जयपुर से बीमार होकर आए डेंगू के पॉजीटिव केस जुड़े रहे अजमेर के खाते में, अजमेर में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 344 पार, जयपुर से आए 75 मरीज भी शामिल, प्लेटलेट्स आपूर्ति माह दर माह बढ़ी

2 min read
Nov 21, 2019
डेंगू पॉजीटव: जयपुर का दबाव झेल रहा अजमेर!

चन्द्र प्रकाश जोशी

अजमेर. प्रदेश भर में डेंगू का कहर बरप रहा है। इससे जयपुर अछूता है ना अजमेर। मगर जयपुर में डेंगू से पीडि़त होकर अजमेर में आने वाले पॉजीटिव केस का आंकड़ा अजमेर के खाते में जुड़ रहा है। अजमेर जिले में डेंगू के अब तक के पॉजीटिव केस में से 25 प्रतिशत वे केस हैं जो जयपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। बीमार होने के बाद जिले के केकड़ी एवं अरांई ब्लॉक में अपने घरों में या अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। उधर, अस्पतालों में लापरवाही भी भारी पड़ रही है।

अजमेर जिले में अब तक डेंगू के कुल 344 पॉजीटिव मरीज चिह्नित किए गए हैं। जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है या फिर उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। इनमें 75 से अधिक केस जयपुर शहर में आईएएस एवं आरएएस की तैयारी करने वाले युवक-युवतियों के हैं। जयपुर में डेंगू से पीडि़त होकर वे अपने घर (अजमेर जिले) में आ रहे हैं। मगर चिकित्सा निदेशालय के अनुसार इन्हें अजमेर के खाते में जोड़ा गया है। इनके उपचार के लिए जेएलएन अस्पताल अजमेर के जोनल ब्लड बैंक से प्लेटलेट्स आदि भी आपूर्ति अस्पतालों में की जा रही है। खतरा: डेंगू मरीज का बैड नैट से नहीं कवरजेएलएन अस्पताल के कई वार्डों में डेंगू के मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों के बैड को जहां पूरा नैट (जाल) से कवर किया जाना चाहिए मगर नैट की सिर्फ औपचारिकता है। मरीज को पूरे जिन नैट में कवर नहीं करने से मच्छर के काटने से अन्य मरीज भी चपेट में आ सकते हैं। यहां जिरिएटिक वार्ड, मेल वार्ड एवं फिमेल वार्ड में भी मात्र दिखावे के नैट लगाई गई है। कुछ जगह तो नैट भी नहीं लगी है।

ब्लड बैंक से प्लेटलेट्स की आपूर्ति
250 प्लेटलेट्स की आपूर्ति माह अगस्त में
430 प्लेटलेट्स की आपूर्ति माह सितम्बर में
625 प्लेटलेट्स की आपूर्ति माह अक्टूबर माह
350 प्लेटलेट्स की आपूर्ति नवम्बर माह (जारी)

एक्सपर्ट व्यू

डेंगू मरीजों के आंकड़े की डेली रिपोर्ट निदेशालय भेजी जा रही है। प्रतिदिन मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट अपडेट होती है। जयपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवक-युवकों ने भी जयपुर में आधार कार्ड के अनुसार पता अजमेर का लिखवा दिया। ऐसे में डेंगू के 75 ऐसे मरीज हैं जो अकेले जयपुर शहर में चपेट में आए हैं। अगर जयपुर में नाम जुड़ते हैं तो वहां डेंगू का आंकड़ा तेजी से बढ़ जाएगा।

मुकेश खोरवाल, एपिडिमियोलॉजिस्ट

इनका कहना है

डेंगू मरीजों की संख्या अब कम हो रही है। अजमेर जिले के निवासी व जयपुर में रहने वाले युवकों को डेंगू होने पर उनके नाम अजमेर जिले में जुड़ रहे हैं। यह पॉसिली के तहत है, कोई परेशानी नहीं है।

डॉ.के.के. सोनी, सीएमएचओ

Published on:
21 Nov 2019 11:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर