अजमेर

खुशखबरी, अजमेराइट्स को मिलने वाली है ये शानदार सौगात , पढ़ें क्या है पूरी खबर

www.patrika.com/ajmer-news/
less than 1 minute read
Sep 24, 2018
smart city
smart city

अजमेर. शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि सरकार द्वारा पिछले पांच साल में प्रत्येक वार्ड में करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए गए हैं। वे वार्ड संख्या 49 और 58 में 60 लाख रुपए की लागत से सडक़ व पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारम्भ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन दोनों कार्र्यों के पूर्ण होने पर हजारों लोगों को नई सडक़ की सुविधा मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र में करवाए गए कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में इन क्षेत्रों का काफी विकास हुआ है। हमने आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में विकास कार्य करवाए है।

Published on:
24 Sept 2018 09:14 pm