अजमेर

महंत की बैकुंठी में उमड़े श्रद्धालु,पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन

दादिया में लक्ष्मण मंदिर के महंत रामकृपालु शरण की शवयात्रा में हजारों श्रद्धालु पहुंचे, कई राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि की अर्पित

less than 1 minute read
Jan 11, 2020
अजमेर जिले के दादिया कस्बे में महंत की बैकुंठी में शामिल लोग। ,अजमेर जिले के दादिया कस्बे में महंत की बैकुंठी में शामिल लोग।

अजमेर. जिले के ग्राम दादिया स्थित लक्ष्मण मंदिर के महंत रामकृपालु शरण की बैकुंठी यात्रा में शुक्रवार को हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पहले परम्परागत रूप से बैकुंठी सजाई गई। पूजा-अर्चना,अंतिम दर्शन व अन्य रस्मों के बाद शवयात्रा रवाना हुई।

इसमें दादिया, किशनगढ़, अजमेर, अरांई, नावां, मालपुरा, रूपनगढ़, रलावता,आकोडिय़ा, बालापुरा, बरना, तिहारी, देवपुरी, मंडावरिया, सलेमाबाद, दंबीकलां,खेड़ा गोपालपुरा, झाड़ोल सहित कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विधायक सुरेश टांक, भाजपा नेता विकास चौधरी ने भी पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किए।

यात्रा मार्ग में पुष्पवर्षा

बैकुठी यात्रा मंदिर परिसर से रवाना होकर मुख्य चौराहा होती हुई मंदिर परिसर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। यहां संत जवाईराम, सवाईराम और संत बालकृष्णदास ने मुखाग्नि दी। निम्बार्काचार्य पीठ के युवाचार्य श्यामशरण महाराज की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महंत की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गई।
जगद्गुरु ने पूछी थी कुशलक्षेम : श्री लक्ष्मण मंदिर दादिया के शतायु महंत रामकृपालुशरण लम्बे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। गत दिनों जगद्गुरु रामानंदाचार्य व रामनरेशाचार्य ने दादिया पहुंच उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

Published on:
11 Jan 2020 12:37 am
Also Read
View All

अगली खबर