अजमेर

बोले डीजीपी…चुनाव में नहीं हो कोई गड़बड़ी, अफसरों को करनी होगी निगरानी

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Apr 01, 2019
DGP kapil garg
DGP kapil garg

अजमेर.

पुलिस महानिरीक्षक कपिल गर्ग ने कहा कि प्रदेश में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराए जाएंगे। डीजीपी गर्ग और मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक लेने अजमेर आए थे।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लॉ एण्ड ऑर्डर बनाए रखने के लिए राज्यभर में फायर आम्र्स जमा किए जा रहे है। आदतन अपराधियों को पाबंद और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों को सजगता बरतने के निर्देश दिए गए है।

ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। सवाल के जवाब में कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव दो चरण में कराने का फायदा मिलेगा। देश के बाकि राज्यों में भी चुनाव है। ऐसे में केन्द्र सरकार की ओर से मिलने वाला केन्द्रीय पुलिस बल पर्याप्त संख्या में व एक साथ उपलब्ध नहीं हो सकेगा। ऐसे में मौजूदा फोर्स से प्रदेशभर में चुनाव सम्पन्न करवाए जाएंगे।

अजमेर है शांति जिला
डीजीपी गर्ग ने कहा कि अजमेर शांत जिला है। यहां का पुराना रिकॉर्ड निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जाना जाता है। उम्मीद है यह रिकॉर्ड कायम रहेगा। उन्होंने संभाग स्तरीय बैठक में पुलिस महानिरीक्षक (अजमेर रेंज), चारो एसपी से से चुनावी तैयारी के संबंध में चर्चा की गई। चुनावी तैयारियां पूरी की जा चुकी है।

Published on:
01 Apr 2019 07:14 am