अजमेर

सडक़ पर बहता सीवरेज का गंदा पानी

आवासीय कॉलोनी से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फैलने से कीचड़ और गंदगी के हालात
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Dec 2019, 6:06 PM IST
सडक़ पर बहता सीवरेज का गंदा पानी
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर अशोक उद्यान के निकट बहता एक आवासीय कॉलोनी से निकला सीवरेज का गंदा पानी।

अजमेर. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर अशोक उद्यान के निकट एक आवासीय कॉलोनी से निकला सीवरेज का गंदा पानी किशनगढ़ मार्ग की तरफ सडक़ पर फैल रहा है। इससे यहां से गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज का पानी कायड़ विश्रामस्थली के प्रवेश मार्ग से पहले नाले के अंतिम छोर से गगवाना सम्पर्क सडक़ पर करीब एक किलोमीटर के दायरे में फैल रहा है। इससे मार्ग पर कीचड़ और दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है। सडक़ पर सीवरेज का गंदा पानी फेैलने और जमा होने से वहां से गुजरने वालों के कारण पानी उछलकर राहगीरों तक छींटों के रूप में पहुंचता है। यह स्थिति पिछले करीब एक सप्ताह से बनी हुई है। लेकिन कोई भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा।


जायरीन भी होती परेशान
राष्ट्रीय राजमार्ग को सिक्सलेन में बदलने के दौरान हुए निर्माण कार्य के समय बरसाती पानी की निकासी के लिए बने नालों को भी कायड़ विश्रामस्थली सम्पर्क मार्ग से पहले ही अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया था। इससे बारिश के दौरान वर्षाजल विश्रास्थली के प्रवेश मार्ग पर जमा हो जाता है। इससे सडक़ क्षतिग्रस्त हो जो के कारण उर्स व मोहर्रम के दौरान आने वाले जायरीन के साथ दुर्घटनाएं पेश आती हैं।

Published on: