अजमेर

दीपावली पर अगर ट्रेन से जाना चाहते हैं घर, तो यात्रीगण कृपया ध्यान दें, पढ़ें यह खबर

अजमेर से होकर लगभग 150 ट्रेनें संचालित होती है। इनमें से अधिकांश लंबी दूरी की गाडिय़ां है। इन सभी गाडिय़ों में दीपावली के आसपास लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है।

less than 1 minute read
Oct 24, 2019
फाइल फोटो

अजमेर। दीपावली के मद्देनजर अजमेर से होकर चलने वाली अधिकांश ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। ऐसे में घर से बाहर व्यवसाय अथवा नौकरी करने वाले लोगों सहित देश की नामचीन शिक्षण संस्थाओं में पढऩे वाले हजारों विद्यार्थियों का दीपावली पर घर आना और वापस जाना मुश्किल हो गया है।

अजमेर से होकर लगभग 150 ट्रेनें संचालित होती है। इनमें से अधिकांश लंबी दूरी की गाडिय़ां है। इन सभी गाडिय़ों में दीपावली के आसपास लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है। अनेक गाडिय़ों में तो यह प्रतीक्षा सूची 200 से 250 तक आ चुकी है। ऐसे में इन यात्रियों के सामने अब सड़क मार्ग ही एकमात्र विकल्प बचा है।

चार माह पूर्व आरक्षण बना परेशानी
गाडिय़ों में यात्रा तिथि से 120 दिन पूर्व आरक्षण कराया जा सकता है। यह स्थित विशेषकर महानगरों अथवा दूर दराज शहरों में निजी संस्थानो में कार्यरत लोगों के लिए परेशानी का सबब है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत इन गाडिय़ों में आरक्षण खुलते ही अधिकांश सीटें फुल हो जाती हैं। ऐसे में छुट्टी की अनिश्चितता और शिक्षण संस्थाओं के अनिश्चित कार्यक्रम की वजह से यह लोग जल्दी आरक्षण नहीं करा पाते।

इन गाडिय़ों में लंबी प्रतीक्षा सूची
जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर अरावली एक्सप्रेस, उदयपुर- हरिद्वार-उदयपुर योगा एक्सप्रेस, अजमेर-दादर-अजमेर सुपररफास्ट, बरेली-भुज- बरेली एक्सप्रेस, नई दिल्ली- अहमदाबाद राजधानी एक्सप्रेस, दिल्ली सरायराहिल्ला- अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस -दिल्ली सरायरोहिल्ला- बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ, अजमेर- मैसूर एक्सप्रेस, अजमेर- कोलकात्ता-अजमेर एक्सप्रेस, अजमेर-जम्मूतवी-अजमेर पूजा एक्सप्रेस, उदयपुर-श्री वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस, अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस, अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस, अजमेर-बंगलूरु एक्सप्रेस।

Published on:
24 Oct 2019 07:55 pm
Also Read
View All