अजमेर

नशे की मंडी बन रहे अजमेर और पुष्कर, इस बाबा ने किया ये बड़ा खुलासा..

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Apr 2019, 8:44 AM IST
drug deal
drug dealer in ajmer-pushkar

अजमेर. मादक पदार्थ के साथ सिविल लाइन्स थाना पुलिस के हत्थे चढ़े आदतन अपराधी खुर्शीद उर्फ कुड़ी बाबा ने एकबारगी अन्दरकोट के तार पुष्कर से जोड़ दिए। उसने पुलिस पड़ताल में मादक पदार्थ की खेप पुष्कर और अन्दर कोट से लाना कबूला है।

मामले की पड़ताल कर रहे सदर कोतवाली थानाप्रभारी छोटीलाल मीणा ने बताया कि बीते दिनों सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कुख्यात अपराधी लोहाखान पीलीखान निवासी खुर्शीद उर्फ कुड़ी बाबा को उसके घर से 57 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। रिमांड अवधि में कुड़ी से मादक पदार्थ के संबंध में पड़ताल की गई।

यहां से लाते हैं खेप...
पड़ताल में उसने बरामद चरस अजमेर दरगाह अन्दर कोट और पुष्कर धोरा क्षेत्र से लाना कबूला। हालांकि पुलिस कुड़ी से मादक पदार्थ की खेप मुहैया कराने वाले स्थानीय नेटवर्क को तोडऩे में नाकाम रही। कुड़ी भी स्थानीय नेटवर्क के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने कुड़ी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले

पुलिस के रिकॉर्ड में कुड़ी के खिलाफ डेढ़ दर्जन से ज्यादा मालमे दर्ज हैं। इसमें हत्या, मारपीट, एनडीपीएस एक्ट जैसे 18 मामले हैं। इससे पूर्व भी कुड़ी मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उसके क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने वैशालीनगर क्षेत्र में पुष्कर से मादक पदार्थ लेकर आते पकड़ा था।

Published on: