अजमेर

ये चाहते हैं उड़ता राजस्थान बनाना, बड़े खतरनाक हैं इनके इरादे

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Dec 2018, 8:53 AM IST
arrested
drug mafia arrest

अजमेर/ब्यावर/मदनगंज-किशनगढ़.

मादक पदार्थों की तस्करी थमी नहीं है। जिले के अजमेर, पुष्कर सहित किशनगढ़ और ब्यावर सहित आसपास के इलाकों में काला कारोबार पैर पसार चुका है। कारोबारी धीरे-धीरे पंजाब की तरह उड़ता राजस्थान बनाना चाहते हैं।

लेकिन गाहे-बगाहे अवैध कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। हाल में गांधीनगर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। आरोपित को न्यायालय में पेश करने पर जेल भेज दिया गया।

किया था गांजा सहित गिरफ्तार

गांधीनगर थाना पुलिस के अनुसार किशनगढ़ थाना पुलिस ने बीती 28 अप्रेल को काचरिया निवासी मेहराम को दो किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया था। आरोपित को जेलभेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने यह गांजा भीलवाड़ा के गुलाबपुरा निवासी राजेन्द्र मेवाड़ा उर्फ राजू मेवाड़ा से खरीदने की बात कही। गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपित मेवाडा को गुलाबपुरा से गिरफ्तार किया। आरोपित को न्यायालय में पेश करने पर उसे जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि किशनगढ़ थाना पुलिस ने मेहराम को दो किलो गांजा लेकर जाते हुए गिरफ्तार किया था।

अजमेर-पुष्कर बने अड्डे
अजमेर और पुष्कर मादक पदार्थों के अड्डे बन चुके हैं। अजमेर में दरगाह, नागफणी, तारागढ़ क्षेत्र और पुष्कर में होटल, रेस्टोरेंट एवं रेतीले धोरों में मादक पदार्थ आसानी से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें हेरोइन, अफीम, गांजा, चरस शामिल है।

Published on: