अजमेर

डीटी मीटर से पता चलेगा कितनी बिजली हो रही है चोरी

66 शहरों में 28592 ट्रासंफार्मर पर लगाए जाएंगे डीटी मीटर आईपीडीएस योजना के तहत खर्च होंगे 50 करोड़राज्य में डीटी मीटर लगाने वाली अजमेर डिस्कॉम पहली कम्पनी अजमेर डिस्कॉम
2 min read
Dec 04, 2019
डीटी मीटर से पता चलेगा कितनी बिजली हो रही है चोरी
ajmer discom

भूपेन्द्र सिंह . अजमेर

ajmer discom अजमेर विद्युत वितरण निगम ने electricity बिजली चोरी व छीजत पर प्रभारी अंकुश के लिए ट्रांसफार्मर पर ही मीटर लगाकर उपभोक्ता को दी जानी वाली बिजली की मोनेटरिंग की योजना पर काम शुरु कर दिया है। इसके लिए निगम के तहत आने वाले 66 शहरों में 28 हजार 592 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर (डीटी) DT meter पर मीटर लगाए जाएंगे। इनमें से 10 हजार 362 मीटर एलआईपी श्रेणी के उपभोक्ता के यहां लगेंगे। केन्द्र सरकार की इंटीग्रेटेड पावर डवलपमेंट स्कीम (आईपीडीएस) के तहत इस पर 58 करोड़ 10 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। निगम ने टीडी मीटरिंग के लिए वर्कऑडर जारी कर दिया है। ट्रांसफार्मर पर मीटर ओपेक्स मॉडल के तहत लगाए जाएंगे। इस डीटी मीटर में एक सिम लगाई जाएगी जो निगम के सॉफ्टवेयर व मॉडम से से जुड़ी रहेगी। इससे निगम इसकी ऑनलाइन मोनेटरिंग कर सकेगा। मीटर लगाने तथा 5 साल तक मेंटीनेंस की जिम्मेदारी ठेकेदार कम्पनी की होगी। निगम ने पायलट प्रोजेक्ट पुष्कर सब डिवीजन में शुरु करते हुए 5 डीटी मीटर लगाए हैं।

ऑन लाइन होगी मोनेटरिंग

डीटी मीटर के जरिए ट्रांसफार्मर से जुड़े कितने उपभोक्ताओं को कितनी बिजली दी गई और कितने की बिलिंग हुई इस अंतर पता चल सकेगा। उपभोक्ता बिजली चोरी कर रहे हैं,मीटर बंद या खराब हैं तथा तकनीकी फाल्ट के कारण बिजली का रिसाव हो रहा है इसकी ऑनलाइन जानकारी मिल सकेगी। ट्रांसफार्मर पर कितना लोड है, ट्रांसफार्मर क्यों जल रहा है। यह पता चलेगा। अधिक छीजत वाले ट्रासफार्मर एरिया मेंं विजिलेंस की गतिविधि बढ़ाजाएगी। बिजली चोरी पकडऩा आसान होगा। राज्य में डीटी मीटर लगाने वाली अजमेर डिस्कॉम पहली कम्पनी है। जयपुर डिस्कॉम के टेंडर फेल हो गए हैं जबकि जोधपुर में अभी शुरुआत नहीं हुई है।

इन शहरों में लगाए जाएंगे डीटी मीटर

चितौडगढ़़ में 492 डीटी मीटर लगाए जाएंगे। इसी तरह रावतभाटा 53, निम्बाहेड़ा 333, बेगू 118, कपासन 170,बड़ी सादड़ी155,प्रतापगढ़ 211, छोटी सादड़ी 155,राजसमन्द 245,नाथद्वारा 82, देवगढ़ 111,आमेट 76,उदयपुर 3271, भिंडर 53, कानोर 25, सलूम्बर 47, फतेहनगर 455, बंासवाड़ा 456, कुशलगढ 39, डूंगरपुर 168, सागवाड़ा 89, अजमेर 1228, पुष्कर 111, किशनगढ़ 370, ब्यावर 448,नसीराबाद 55, केकड़ी 79, सरवाड़ 117,बिजयनगर 210, कुचामन 288, मकराना 816,डीडवाना 111,नागौर 445, मेड़ता सिटी 195, लाडनू 527, मूंडवा 56,कुचेरा 115, परबतसर 42, नावा 234, सीकर 1179, लक्ष्मणगढ़ 185,फतेहपुर 310, रामगढ़ 89,लोसल 1055,खेंडेला 104,श्रीमाधोपुर 138, रींगस 116, नीम का थाना 211, झुंझुनू 615, नवलगढ़ 158, चिड़ावा 284,पिलानी 117, खेतड़ी टाउन 71,बिसाउ 74, मंडावा 87,बग्गड़ 90, सूरजगढ़ 110,मुकुंदगढ़ 73, उदयपुरवाटी 52,भीलवाड़ा सिटी 1019,आसींद 60, गुलाबपुरा 76, शाहपुरा 87, गंगापुर 151, जहाजपुर 88, मांडलगढ़ में 180 डीटी मीटर लगाए जाएंगे।

इनका कहना है

डीटी मीटरिंग का पायलट प्रोजेक्ट शुरु हो गया है। ट्रांसफार्मर से कितनी बिजली दी और कितनी बिजली बिलिंग हुई इसकी ऑनलाइन मॉनेटरिंग होगी।

वी.एस.भाटी, एमडी अजमेर डिस्कॉम

Published on:
04 Dec 2019 06:02 am