अजमेर

अब ई-कंटेंट से होगी पढ़ाई, कोचिंग क्लासेज में दिखेगा ये नजारा

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Feb 2019, 8:45 AM IST
e-content in education
e-content in education

अजमेर.

प्रदेश के सरकारी कॉलेज में प्रारंभ हुई नि:शुल्क कोचिंग कक्षाओं के लिए ई-कंटेंट तैयार किए जाएंगे। कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने सभी कॉलेज से विषयवार ऑफलाइन ई-कंटेंट बनाने को कहा है।

आयुक्त प्रदीप कुमार बोरड़ ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों की सुविधार्थ कॉलेज में नि:शुल्क कोचिंग कक्षाएं प्रारंभ की गई है। यह प्रतियोगिता दक्षता कक्षाएं सभी कॉलेज में लगाई जा रही है। इनके लिए ऑफलाइन ई-कंटेंट तैयार कराए जा रहे हैं। कॉलेज विभिन्न संकाय सदस्यों से आवंटित टॉपिक पर व्याख्यान तैयार कराने के बाद निदेशालय को भेज सकेंगे। इसके अलावा कॉलेज को नि:शुल्क कोचिंग कक्षाओं में अधिकाधिक प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित भी करना होगा।

स्नातक टॉपर्स को नहीं मिलते पदक
अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर टॉपर्स को पदक देने का प्रस्ताव फाइलों में अटका हुआ है। दो साल पहले कुछ कवायद हुई लेकिन इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। कुलपति पद पर मंडराए संकट के चलते कोई फैसला नहीं हो पा रहा है।

Published on: