अजमेर

मीटर में छेद कर की जा रही थी बिजली चोरी, सवा करोड़ जुर्माना

अजमेर डिस्कॉम : मेड़ता में सन्त सेवादास कॉटन जिनिंग का मामला
2 min read
• •
Updated: 5 Dec 2019, 8:34 PM IST
Electricity theft was being done by piercing meters, fined 1.25 billi
ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom

अजमेर. ajmer discom अजमेर विद्युत वितरण निगम ने नागौर जिले के मेड़ता के समीप ग्राम लाम्बा में संत सेवादास कॉटन जिनिंग द्वारा meter मीटर में Electricity theft चोरी पकड़ी है। फर्म पर 1.24 करोड़ रुपए का fined जुर्माना लगाया गया है। फर्म का कनेक्शन काटकर विद्युत थाना नागौर में मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है। निगम के मुख्य अभियंता एन एस निर्वाण ने बताया कि प्रबन्ध निदेशक वी एस भाटी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। संत सेवादास कॉटन जिनिंग के औद्योगिक कनेक्शन में संदेह के आधार पर मीटर जब्त किया गया था। अजमेर स्थित मीटर लैब में जांच करवाने पर मीटर में छेद करके विद्युत चोरी करना साबित हुआ है। कार्यवाही में अधिशाषी अभियंता मेड़ता के आर.मीना.के साथ अधिशाषी अभियंता मीटर शाखा किशनगढ़ उदय माचीवाल, संबंधित सहायक अभियंता मेड़ता भवानी सिंह शेखावत व सतर्कता टीम साथ में रही।

अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

डिस्कॉम की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। कम उपभोग के आधार पर इस खंड के 2 बड़े औद्योगिक उपभोक्ता सन्त सेवादास तथा मिलन कोटेक्स को चिह्नित कर मुख्य अभियंता अजमेर एन एस निर्वाण ने जांच के आदेश दिए थे। 18 नवम्बर 2019 को किशनगढ़ मीटर टीम के साथ मिलकर जांच की गई तथा मीटर जब्त किया गया। मौके पर ही मीटर के पुश बटन के ठीक ऊपर ऑलपिन साइज का छेद पाया गया था जिसका उपभोक्ता कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। लैब जांच में छेद में ऑलपिन डालकर मीटर बंद करके विद्युत चोरी करने के साक्ष्य पाए गए। उपभोक्ता को धारा 135 व 138 के तहत कार्यवाही करते हुए नोटिस दिया गया है।
सभी मामलों की जांच होगी

इस तरह के मामले गंभीर है। सभी संदिग्ध मामलों की जांच होगी। इसके लिए टीमें गठित की गई है। गड़बड़ी करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।
वी.एस.भाटी प्रबन्ध निदेशक, अजमेर डिस्कॉम

Updated on:
5 Dec 2019, 8:34 PM IST
Published on: