अजमेर

Encounter: हैदराबाद एनकाउन्टर पर छात्राओं-महिलाओं ने मनाया जश्न

उन्होंने निर्भया, उन्नाव सहित टोंक दुष्कर्म के आरोपी को भी सजा ए मौत देने की बात कही।
2 min read
• •
Updated: 7 Dec 2019, 7:15 AM IST
police encounter
police encounter

अजमेर. हैदराबाद में वेटेनेरी डॉक्टर दुष्कर्म (hyderabad rape case) मामले के चारों आरोपियों के एन्काउन्टर पर शहर में जश्न सा माहौल दिखा। कॉलेज छात्राओं (girls) और महिलाओं (womens) ने आरोपियों के एन्काउन्टर (police encounter) को सही बताते हुए पुलिस के सम्मान में नारेबाजी की। उन्होंने निर्भया, उन्नाव सहित टोंक दुष्कर्म के आरोपी को भी सजा ए मौत देने की बात कही।

हैदराबाद में शुक्रवार तडक़े वेटेनेरी डॉक्टर दुष्कर्म (rape case) मामले के चारों आरोपियों का पुलिस ने एन्काउन्टर कर दिया। देशभर में यह मामला सुर्खियों में रहा।

आरोपियों के एन्काउन्टर की जानकारी मिलती ही शहर की छात्राओं, महिलाओं ने जश्न मनाया। राजकीय कन्या महाविद्यालय (girls college) के समक्ष छात्राओं सहित कांग्रेस (congress) और भाजपा (BJP) की महिला नेताओं ने पुलिस के समर्थन में नारेबाजी की ।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान ने कहा कि हैदराबाद पुलिस (hyderabad police) ने बिल्कुल सही कार्रवाई की है। इससे महिलाओं, बालिकाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म की घटनाएं अंजाम देने वालों को सबक मिलेगा। छात्रसंघ अध्यक्ष कांता जाखड़ ने कहा कि किसी प्रदेश में बेटियों (daughters) और महिलाओं की सुरक्षा के उचित बंदोबस्त नहीं हैं।

महिलाएं-छात्राएं (womens) देर रात सडक़ों पर नहीं घूम सकती हैं। हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई मृतका के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। निशा जैसवानी ने भी पुलिस की कार्रवाई को उचित करार दिया।

Published on: