अजमेर

अजमेर के इंजीनियरिंग छात्रों ने हैकाथॉन में जीता प्र​थम पुरस्कार

‘वेरिट्रैक्स’ परियोजना से ब्लॉकचेन आधारित दान और वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता और सुरक्षा होगी सुनिश्चित

less than 1 minute read
Mar 18, 2026
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बडलिया की टीम को पुरस्कृत करते अति​थि।

अजमेर (Ajmer news) . राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बडलिया के कम्प्यूटर साइंस विभाग के छात्रों विघ्नेश भाटी, अर्श महेश्वरी और ध्रुव परिहार ने गत दिनों जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के ‘ऐस हैक 5.0’ हैकाथॉन में प्रथम स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. रेखा मेहरा ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर की करीब 160 टीमों ने हिस्सा लिया। टीम को 35,000 नकद पुरस्कार और 20,000 के उपहार और सामग्री के साथ-साथ ‘सोलाना ट्रैक’ के सर्वश्रेष्ठ उपयोग का विशेष पुरस्कार भी मिला। इसमें तीन नैनो लेजर एस प्लस हार्डवेयर क्रिप्टो वॉलेट शामिल थे।

कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ. एस. एन. ताज़ी और प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रमुख डॉ. ज्योति गजरानी ने बताया कि छात्रों ने ‘वेरिट्रैक्स’ नामक मंच आधारित परियोजना विकसित की। यह प्लेटफॉर्म सरकारी, गैर-सरकारी संस्थाओं और अन्य गैर-लाभकारी संगठनों के लिए तैयार किया गया है और भारत ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर उपयोगी साबित हो सकता है।

इस परियोजना में एथेरियम, एल्गोरैंड और सोलाना जैसी तीन ब्लॉकचेन तकनीकों का इस्तेमाल कर दान और वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। टीम ने विभिन्न डिजिटल वॉलेट को एकीकृत कर क्रॉस-चेन और क्रॉस-वॉलेट भुगतान प्रणाली भी विकसित की, जिससे उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग वॉलेट की आवश्यकता नहीं रहती।

मार्गदर्शन चरण में टीम ने वास्तविक समय लेन-देन और क्रॉस-चेन भुगतान का प्रदर्शन कर दिखाया कि जटिल ब्लॉकचेन तकनीक को सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया जा सकता है। इस हैकाथॉन में कई प्रमुख कंपनियां तकनीकी साझेदार के रूप में शामिल रहीं।

Published on:
18 Mar 2026 12:17 am
Also Read
View All

अगली खबर