अजमेर

फरार हैं भाजपा के ये पूर्व नेता, तलाश रही पुलिस

बेटी से छेड़छाप का आरोप लगा गया है। क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।
less than 1 minute read
Jul 04, 2019
bjp leader som ratan arya
bjp leader som ratan arya

अजमेर

नगर परिषद के पूर्व उप सभापति पर लगे छेड़छाड़ के आरोप को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। क्रिश्चियगंज थाना पुलिस पीडि़ता के बयान ले चुकी है। साथ ही अपार्टमेंट और अन्य स्थानों का मौका-मुआयना कर चुकी है।

नगर परिषद के पूर्व उप सभापति और शहर भाजपा उपाध्यक्ष सोमरत्न आर्य पर नाबालिग लडक़ी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में क्रिश्चियनगंज थाना जांच में जुटी हुई है।पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज किए। साथ ही कोटड़ा स्थित अपार्टमेंट का मौका-मुआयना किया। मालूम हो कि नाबालिग के पिता ने 30 जून को आर्य के खिलाफ शिकायत दी थी। इसमें उसकी बेटी से छेड़छाप का आरोप लगा गया है। क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।

कई संस्थाओं से जुड़े हैं आर्य
पूर्व उप सभापति सोमरत्न आर्य शहर की कई संस्थाओं से जुड़े हैं। वे सामाजिक, सांस्कृतिक और खेलकूद संस्थाओं में पदाधिकारी भी हैं। भाजपा शहर उपाध्यक्ष होने के नाते उनका सियासी कद भी है। उन्होंने 2015 में पार्षद का चुनाव लड़ा था, जिसमें वे पराजित हो गए थे।

पूरे शहर में चर्चा
आर्य के खिलाफ दर्ज मामला शहर में चर्चित हो गया। कांग्रेस और भाजपा सहित आमजन और संगठनों के पदाधिकारी इसको लेकर चर्चा कर रहे हैं। यह मामला काफी दिन से चर्चा में था। इस मामले में पीडि़ता के पिता और आर्य के बीच मारपीट की बात भी सामने आई है। आर्य की सियासी पृष्ठभूमि के चलते नाबालिग और उसके परिजन ने कई दिन तक कानूनी कार्रवाई नहीं की थी।

Published on:
04 Jul 2019 06:33 am