29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व उप सभापति सोमरत्न आर्य पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप

नगर परिषद के पूर्व उप सभापति व भाजपा नेता सोमरत्न आर्य पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 1 Jul 2019, 4:00 AM IST

Former Deputy chairman Somaratna arya news

पूर्व उप सभापति सोमरत्न आर्य पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप

क्रिश्चियन गंज थाने में देर रात हुए मुकदमा दर्ज

अजमेर. नगर परिषद के पूर्व उप सभापति व भाजपा नेता सोमरत्न आर्य पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीडि़ता के पिता की शिकायत पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने रविवार देर रात किशोरी से छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार कोटड़ा स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाली पीडि़ता के पिता ने रविवार देर रात मामले में शिकायत दी। उसने शिकायत में आर्य पर 12 जून को उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

पहले चर्चा में फिर शिकायत
किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में कुछ दिन से शहर में चर्चा चल रही है लेकिन पीडि़ता और उसके परिजन की ओर से कानूनी कार्रवाई नहीं किए जाने से कोई सामने नहीं आया। अपार्टमेंट में घटित घटनाक्रम में नाबालिग से छेड़छाड़ और फिर पीडि़ता के पिता की ओर आर्य को आड़े हाथ लेते हुए मारपीट की भी बात सामने आई।
इनका कहना है...

देर रात पीडि़ता के परिजन ने सोमरत्न आर्य के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण में अनुसंधान किया जा रहा है।
दिनेश कुमावत, थानाप्रभारी क्रिश्चियन गंज