अजमेर

आनासागर लबालब, चैनल गेट से निकल रहा पानी

पिछले तीन दिन से प्रशासन निकाल रहा है झील से पानी की निकासी। प्रशासन बनाए रखेगा 12.5 फीट गेज।

less than 1 minute read
Jul 10, 2019
anasagar lake ajmer
anasagar lake ajmer

अजमेर

लगातार बरसात से आनासागर झील में पानी की आवक को देखते हुए आनसागर के चैनल गेट खुले रखे गए हैं। दोनों चैनल गेट से पानी की निकासी जारी है। जिला प्रशासन आनासागर का गेज 12.5 फीट तक बनाए रखेगा। इसके अतिरिक्त पानी को चैनल गेट के जरिए छोडऩा जारी रखेगा।

शहर में तीन दिन से लगातार बारिश के चलते आनासागर झील में पानी की आवक बढ़ गई। इसकी भराव क्षमता 13 फीट है। 6 जुलाई को झील का गेज 12.5 फीट और शाम को झमाझम बारिश के बाद 12.11 फीट तक पहुंच गया। 7 जुलाई को सुबह हुई बरसात से झील का गेज बढकऱ 13.1 फीट तक पहुंच गया। जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा के निर्देश पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता रवि सारस्वत और टीम ने चैनल गेट खोले।

खुले हैं दोनों गेट
झील से पानी की निकासी जारी है। झील की भराव क्षमता 13 फीट है। इशकी सुरक्षा के लिए पानी कम करने का फैसला किया गया है। प्रशासन झील का गेज 12.5 फीट तक बनाए रखेगा।

यूं निकलता है झील का पानी
झील के चैनल गेट से निकलने वाला पानी सुभाष उद्यान के सामने एस्केप चैनल से निकलकर नेहरू अस्पताल के यूरॉलीज विभाग के पीछे होकर जयपुर रोड, ब्रह्मपुरी, तोपदड़ा, पालबीचला, जादूघर,अलवर गेट होकर आधर्श नगर पहुंचता है। यहां से यह खानपुरा तालाब में जाता है। लिहाजा प्रशासन ने पानी छोडऩे से पहले इन इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी भी दी है।

Updated on:
08 Jul 2019 04:49 am
Published on:
10 Jul 2019 06:32 am