अजमेर

केबिन व हाथ ठेला संचालकों को लाटरी निकाल कर किया विस्थापित

पंचायत को हुई 12 लाख रुपए की आय
less than 1 minute read
Extract lottery, hand cart opeatot established
केबिन व हाथ ठेला संचालकों को लाटरी निकाल कर किया विस्थापित

पीसांगन (अजमेर). कस्बे में पहाडिय़ा विश्रांति गृह के पीछे स्थित नवनिर्मित नाले पर मंगलवार को सुबह 10 बजे से पंचायत समिति सभागार में सरपंच रामचंद्र लंबा की अध्यक्षता में 39 केबिन व 12 हाथ ठेला संचालकों को लाटरी निकालकर नाले पर चिंहित की गई जगह पर विस्थापित करने की कार्रवाई की गई।

इससे पूर्व इन सभी केबिन व हाथ ठेला संचालको के द्वारा गत जून माह तक का किराया स्थानीय पंचायत प्रशासन को जमा करवाने से पंचायत प्रशासन को 12 लाख रुपए की आय भी हुई। उपखंड अधिकारी समदर सिंह भाटी ने बताया कि कस्बे में यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर बस स्टैंड चौराहे से लेकर भैरु दरवाजे तक के 39 केबिन व 12 हाथ ठेला संचालकों को हटाकर पहाडिय़ा विश्रांति गृह के पीछे स्थित नवनिर्मित नाले पर इनको स्थान आवंटित कर विस्थापित किए करने के लिए लाटरी निकाली गई।

लाटरी निकालने के दौरान विकास अधिकारी दलीप कुमार, सरपंच रामचंद्र लंबा, उपसरपंच मोहम्मद इस्माइल कुरैशी, वार्ड पंच दिनेश शर्मा समेत वार्ड पंचों के अलावा हाथ ठेला व केबिन संचालक मौजूद थे।

Published on:
10 Jul 2019 06:00 am