अजमेर

‘ सांसद का पीए बोल रहा हूं, शराब से भरा ट्रक छोड़ दो ‘

-शातिर बदमाशों ने शराब से भरा ट्रक छुड़वाने के लिए पुलिस को सांसद के नाम से धमकाया-ट्रक कंटेनर में मिला शराब का जखीरा-दो गिरफ्तार, पकड़ी गई शराब की कीमत करीब दस लाख रुपए
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Dec 2019, 11:24 PM IST
Feature image

नसीराबाद. Ajmer.
शराब की तस्करी करने वाले शातिर अब पुलिस को धमकाने से भी नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला शराब से भरा ट्रक कंटेनर छुड़वाने के लिए सांसद के नाम से फोन Fack Call कर पुलिस को धमकाया। लेकिन पुलिस ने उस शातिर को भी पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस ने बुधवार ट्रक कंटेनर में तस्करी कर ले जाई जा रही अवैध शराब का जखीरा पकड़कर दो जनों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी कैलाश कुमार विश्नोई के अनुसार दौराने गश्त मुखबिर की सूचना पर ग्राम झड़वासा चौकी के पास नाकाबंदी कर भीलवाड़ा की ओर से आ रहे ट्रक कंटेनर को रुकवाया गया। तलाशी ली तो चालक की केबिन के पीछे एक ज्वॉइंट बना हुआ था जिसमें ताजा रंग किया हुआ था।

ट्रक की केबिन में से देखने पर केबिन के अंदर पीछे कंटेनर में आने का दरवाजा बना हुआ था। जब उसे खोलकर देखा तो उसमें हरियाणा व पंजाब निर्मित शराब की पेटियां भरी हुई थी। पुलिस ने गुड़ा निवासी कंटेनर चालक अशोक कुमार व महेन्द्रगढ़ हरियाणा निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर शराब जब्त कर ली। पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत लगभग दस लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों को बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने आरोपियों को 7 दिसम्बर तक पुलिस रिमाण्ड पर सौंपने के आदेश दिए हैं।

'सांसद का पीए बोल रहा हूं'
सदर थाना पुलिस के अनुसार शराब से भरा ट्रक कंटेनर पकडऩे के बाद सदर थानाधिकारी के मोबाइल फोन पर सत्यवान नामक एक व्यक्ति ने यह कहते हुए फोन किया कि वह सांसद का पीए है और उसने ट्रक कंटेनर छोडऩे को कहा। इस पर उसको भी मामले में आरोपी बनाया गया।

Published on: