अजमेर

सावधान…पहले फंसाते हैं आपको जाल में ,फिर लूटते हैं जिंदगी भर की कमाई

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2018, 11:10 AM IST
cheat with peoples
cheat with peoples

अजमेर

विदेश में मोटी पगार वाली नौकरी दिलवाने के नाम पर सैकड़ों बेरोजगारों से लाखों रुपए हड़पने का मामले में पीडि़त ने पुलिस महानिरीक्षक(अजमेर रेंज) मालिनी अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि आरोपित कबूतरबाज शहर ही नहीं वरन् बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, केकड़ी, सरवाड़, किशनगढ़, नसीराबाद के करीब 150 से ज्यादा युवा बेरोजगारों को विदेश में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपए की रकम समेट ले गया जबकि आरोपित अब भी बीकानेर में सक्रिय है।

पीडि़त महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सबा खान के नेतृत्व में आईजी को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि वैशालीनगर में ट्यूर व वीजा कंस्लटेंट्स एजेंसी के संचालक ने बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, केकड़ी, सरवाड़, किशनगढ़, नसीराबाद, अजमेर के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं को विदेश भेजने और अच्छी पगार की नौकरी दिलाने का सपना दिखाया। आरोपित ने पीडि़तों से 40 से लेकर एक लाख रुपए तक की रकम ऐंठी।

यह खेल तीन माह तक चलता रहा। जब बेरोजगार युवाओं को वीजा और टिकट देने का समय आया तो आरोपित रकम लेकर फरार हो गया। उसके साथ काम करने वाली दिल्ली की युवतियां भी दो दिन पहले रवाना हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपित की लोकेशन अब भी बीकानेर के आसपास आ रही है। ऐसे में वह अब भी सक्रिय है और भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है।

कार्रवाई का दिया आश्वासन

आईजी मालिनी अग्रवाल ने मामले में सख्ती से कार्रवाई करने के लिए टीम गठित कर आरोपितों को गिरफ्तार कर पीडि़तों को न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया। पीडि़तों ने उन्हें बताया कि उनके परिजन ने गहने गिरवी रखकर उनके विदेश जाने का इंतजाम किया था ताकि बच्चे विदेश में नौकरी कर सके लेकिन आरोपित उनके सपने कर्जे में डूबो गया।

आरोपित ने रकम लेने के बाद पीडि़तों को एक से दो महिने की तारीख दे रखी थी। जिसकी तारीख नजदीक आ उसको वह चक्कर देने लगा था लेकिन जैसे ही संख्या सैकड़ों में पहुंच गई। वह माल समेट कर फरार हो गया। पीडि़तों को दफ्तर में दो युवतियां ही मिली। जिन्हें आरोपित ने 5 हजार रुपए महीने में नौकरी पर रखा था। उन्हें भी दो महीने की तनख्वा लेकर रफ्फू चक्कर हो गया।

Published on: