अजमेर

Fast Tag: फास्ट टैग 1 दिसम्बर से, टोल बूथ पर वाहनों की कतार

फास्ट टैग को लेकर लोग हो रहे हैं परेशान। आसानी से नहीं उपलब्ध हैं फास्ट टैग।

2 min read
Nov 23, 2019
fast tag issue

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

टोल बूथ पर फास्ट टैग (fast tag) की अनिवार्यता 1 दिसम्बर से होनी है, लेकिन वाहनों की कतारें अभी से लगनी शुरू हो गई हैं। फास्ट टैग को लेकर किशनगढ़-ब्यावर नेशनल हाइवे स्थित टोल बूथ (toll booth) पर वाहनों की लम्बी लाइन नजर आई। उधर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सभी टोल नाके पर फास्ट टैग बनाने के लिए कियोस्क लगाए हैं। इसके अलावा निजी और सरकारी बैंक को भी अधिकृत किया गया है। इसके बावजूद फास्ट टैग के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें

वन मंत्री विश्नोई ने किया नगर वन उद्यान का लोकार्पण…………. देखिए वीडियो

परेशान हो रहे हैं लोग
सडक़-परिवहन मंत्रालय ने देशभर में टोल बूथ पर 1 दिसम्बर से फास्ट टैग अनिवार्य (compulsory ) किया है। भारी और हल्के वाहनों के लिए फास्ट टैग लेना जरूरी किया गया है। इसको लेकर लोग टोल बूथ पर चक्कर लगा रहे हैं। शुक्रवार को किशनगढ़-ब्यावर नेशनल हाइवे (national highway) स्थित टोल बूथ पर वाहनों की लम्बी लाइन नजर आई। जयपुर-अजमेर-ब्यावर-किशनगढ़ जाने वाली कार, जीप, बस और ट्रक-मिनी ट्रक की कतारें लग गई। कई वाहन चालक 1 दिसम्बर से फास्ट टैग की अनिवार्यता को लेकर पूछताछ करते दिखे। वहीं यातायात का दबाव ज्यादा होने से भी टोल बूथ पर वाहनों का जमावड़ा रहा।

एक लेन पर मिलेगी कैश सुविधा
मंत्रालय की योजना के मुताबिक टोल बूथ पर फास्ट टैग (fast tag)व्यवस्था शुरू करने के बाद लोगों को केवल एक ही लेन में कैश सुविधा उपलब्ध होगी। आने-जाने वाली एक लेन पर ही कैश सुविधा मिलेगी। अन्य सभी लेन में फास्ट टैग स्टीकर युक्त वाहनों को त्वरित निकाला जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

यूं ले सकते हैं फास्ट टैग ....(जैसा एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया)
-पीपलाज और किशनगढ़ टोल बूथ पर लगाई गई है कियोस्क
-पेटीएम और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को भी किया है फास्ट टैग बनाने के लिए अधिकृत
-विभिन्न निजी और सरकारी बैंक को किया गया है फास्ट टैग प्रक्रिया के लिए अधिकृत
-वाहन की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, एड्रेस प्रूफ (घर का पता), वैध आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या अन्य) देखकर बनाए जाएंगे फास्ट टैग
-फास्ट टैग बनाने वाली एजेंसी लेगी मौके पर संबंधित वाहन की फोटो

इन विकल्प पर करना होगा विचार
- फास्ट टैग को जोडऩा पड़ेगा बैंक खाते या अन्य विकल्प से
- टीवी चैनल्स रिचार्ज की तरह लागू करनी पड़ सकती है व्यवस्था
- टैग के लिए वाहन चालकों से एडवांस राशि की बैंक या अन्य संस्थानों में व्यवस्था
- फास्ट टैग की राशि खत्म होने पर डिजिटल भुगतान विकल्प

ये भी पढ़ें

ब्यावर में नौ निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल, बोर्ड बनना लगभग तय

Published on:
23 Nov 2019 07:50 am
Also Read
View All