30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्यावर में नौ निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल, बोर्ड बनना लगभग तय

जिले की ब्यावर नगर परिषद (Beawar Nagar Parishad) के लिए 26 नवम्बर हो रहे सभापति के चुनाव से पहले नौ निर्दलीय पार्षद शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 22 Nov 2019, 5:22 PM IST

ब्यावर में नौ निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल, बोर्ड बनना लगभग तय

अजमेर। जिले की ब्यावर नगर परिषद (Beawar Nagar Parishad) के लिए 26 नवम्बर हो रहे सभापति के चुनाव से पहले नौ निर्दलीय पार्षद शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही भाजपा के पार्षदों की संख्या 38 हो गई है। 60 सदस्यीय परिषद में भाजपा के 29, कांग्रेस के 16 और 15 निर्दलीय हैं। अब नगर परिषद ब्यावर के सभापति पद पर भाजपा के नरेश कुमार कनोजिया का निर्वाचन करीब तय हो गया है।

ये पार्षद भाजपा में हुए शामिल
अजमेर देहात भाजपा के जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत ने अजमेर में पत्रकारों को इन नौ पार्षदों के शामिल होने की जानकारी देते हुए बताया कि नौ पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है, इनमें त्रिलोक शर्मा, सुरेंद्र सोनी, अनिल चौधरी, कुलदीप बोहरा, भागचंद फुलवारी, हेमंत कुमावत, नीरू चौहान, ललिता सिंगारिया व स्वाती फुलवारी शामिल हैं।

सदस्यता ग्रहण करने के दौरान ब्यावर के विधायक शंकर सिंह रावत, पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा, अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश प्रभारी मुंसिफ अली खान और अजमेर भाजपा के मीडिया प्रभारी मोहित जैन उपस्थित रहे।

सरकार ने सरकारी मशीनरी का किया दुरुपयोग
सारस्वत ने पत्रकारों से कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार ने सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया। उन्होंने ब्यावर, नसीराबाद और पुष्कर के भाजपा पार्षदों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सरकारी तंत्र के बूते निर्दलीय पार्षदों को भी डरा धमका रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इससे डरने वाली नहीं है।

इस मौके पर सारस्वत ने पुष्कर नगरपालिका में भाजपा टिकट पर चुनाव जीतकर आए रविकांत पाराशर उर्फ रवि बाबा द्वारा बागी बनकर अधिकृत प्रत्याशी कमल पाठक के विरुद्ध कांग्रेस समर्थन से नामांकन भरने को अनुशासनहीनता मानते हुए रविकांत को भाजपा से निष्कासित किए जाने की भी घोषणा की।