अजमेर

30 फीसदी से अधिक छीजत वाले फीडर लेने होंगे गोद

ऊर्जा सचिव की नाराजगी के बाद हरकत में आया डिस्कॉम

2 min read
Dec 16, 2019
ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom

अजमेर. बढ़ती विद्युत पर रोक लगाने के लिए अजमेर डिस्कॉम ajmer discom अब हरकत में आ गया है। अजमेर डिस्कॉम वी.एस.भाटी ने 30 प्रतिशत से अधिक विद्युत छीजत वाले सब डिवीजनों के अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता अपने क्षेत्र के अधिकतम विद्युत छीजत वाले 5 फीडरों feeders को गोद adop लेकर लॉस रिडक्शन प्रोग्राम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

एमडी ने अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, चित्तौडगढ़़, झुंझुनू, सीकर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमन्द तथा उदयपुर जिलों के अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश जारी करते हुए गोद लेने के लिए चयनित फीडरों का का विवरण भेजा गया है। गौरतलब है कि हाल ही प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा एवं अध्यक्ष डिस्कॉम्स की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 30 प्रतिशत से अधिक विद्युत छीजत वाले खंड कार्यालय के अधिशाषी अभियंताओं की कार्यशाला के दौरान निर्णय लिया गया था कि ऐसे सब डिवीजनों के फीडरों पर फोकस किया जाए। अजमेर डिस्कॉम के तहत आने वाले नागौर जिलों के अधिकतर सब डिवीजन पर छीजत 30 फीसदी से अधिक है। कई सब डिवीजन पर छीजत 50-60 प्रतिशत तक है। हालांकि ओवर ऑल अजमेर डिस्कॉम की छीजत तीनों डिस्कॉम से सबसे कम है।

डाकघर का इंटरनेट बंद,कामकाज ठप

अजमेर.गगवाना उप डाकघर में पिछले तीन माह से इंटरनेट बंद होने से कामकाज प्रभावित है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्पीड पोस्ट, खाते का लेने-देन, एफडी व आधार कार्ड सहित सभी कार्य बंद पड़े हॅै। ग पोस्टमैन केवल डाक डिलीवरी का ही काम कर रहे हैं। डाक सहायक बाबू लाल मीणा के अनुसार सुप्रीटेडेंट को इंटरनेट बंद होने की जानकारी कई बार दी जा चुकी है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। नोबाय, गगवाना, भूडोल, बूबानी, चाचियावास, गेगल, घूघरा, कायड़, लाडपुरा, मुहामी व उंटड़ा गांव के क्षेत्रवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार पोस्ट मास्टर लक्ष्मण कुमार गोयल कभी कभार ही कार्यालय आते है।

Published on:
16 Dec 2019 09:51 pm
Also Read
View All