अजमेर

11 सालों से साइकिल (Cycle) यात्रा कर नशा मुक्ति (de addiction)की जगा रहे अलख

प्रतिदिन 10 लीटर पानी पीते हैं और एक समय भोजन करने से स्वस्थ, कर्नाटक निवासी अमनदीप पहुंचे अजमेर
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2019, 10:44 PM IST
fight against de addiction
11 सालों से साइकिल (Cycle) यात्रा कर नशा मुक्ति (de addiction)की जगा रहे अलख,11 सालों से साइकिल (Cycle) यात्रा कर नशा मुक्ति (de addiction)की जगा रहे अलख

अजमेर (Ajmer). देश में युवाओं (Yuth)में बढ़ते नशे की प्रवृति एवं शराब के नशे में जकड़ते लोगों को मुक्त करने एवं आमजन में नशामुक्ति का संदेश देने के लिए पिछले 11 वर्षों से देश के विभिन्न राज्यों में साइकिल (Cycle) यात्रा कर रहे हैं अमनदीप।

कर्नाटक (Karnataka)में गुरुनानक मिशन के 59 वर्षीय अमनदीप स्कूली बच्चों एवं आमजन को नशा मुक्त रहने के लिए ना केवल टिप्स दे रहे हैं बल्कि इससे होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं। शनिवार को गंज गुरुद्वारा पहुंचे अमनदीप ने पत्रिका से बातचीत में बताया कि वर्ष 2007 में उनके मामा की नशे से मौत के बाद उन्होंने संकल्प किया कि वे नशे के खिलाफ अलख जगाएंगे। इसके बाद वर्ष 2008 से लगातार विभिन्न राज्यों से होते हुए राजस्थान पहुंचे। पुष्कर होते हुए अजमेर पहुंचे अमनदीप ने बताया कि यहां से दिल्ली पहुंचे वहीं कई जगह स्कूलों में नशा मुक्ति को लेकर बच्चों,शिक्षकों से बातचीत करेंगे, कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने ंिचंता जताई कि पंजाब में नशे की प्रवृति बढ़ रही है। राजस्थान में भी शराब के ठेके/दुकानें कई खुल गई हैं, यह ठीक नहीं है। युवा पीढ़ी को नशे से रोकना आज की जरूरत है। अजमेर स्थित गंज गुरुद्वारे में उनका स्वागत सम्मान किया गया।

साइकिल(Cycle)पर भी खाना बनाने का सामान

अमनदीप बताते हैं कि साइकिल (Cycle) पर ही खाना बनाने का सामान है, दरी, च²र हैं। कहीं गुरुद्वारे, मंदिर में प्रसाद मिल जाता है, कोई भोजन करा देता है तो कर लेते हैं अन्यथा वहीं खुद खाना बनाकर खाते हैं।

10 साइकिल व 50 टायर बदल चुके हैं

उन्होंने बताया कि 11 वर्ष की यात्रा में 10 साइकिल नई ले चुके हैं, और करीब 50 टायर/ट्यूब बदल चुके हैं। इसके लिए खर्चा अपनी शिक्षिका पत्नी खाते में पैसे डाल देती है, और खुद एटीएम से राशि निकाल कर उपयोग करते हैं, किसी से पैसे नहीं मांगते हैंं। परिवार में एक भाई डॉक्टर है, खुद की खेती की जमीन भी हैं।

दस वर्ष से नहीं हुए बीमार, 10 लीटर पानी प्रतिदिन पीते हैं

अमनदीप ने खुद के स्वस्थ रहने का राज बताया कि वे एक समय भोजन करते हैं और पूरे दिन दूध/चाय के अलावा 10 लीटर पानी प्रतिदिन पीते हैं। दिनभर साइकिल चलाते हैं, इससे 59 साल की आयु में भी फिट हैं। उन्होंन आमजन को भी संदेश दिया कि फिट रहना है कम से कम 10 लीटर पानी अवश्य पीएं।

Published on: