अजमेर

पहले गांठी दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर किया बलात्कार

क्लॉक टावर थाने में दर्ज करवाया मुकदमा दर्ज

less than 1 minute read
May 05, 2023
पहले गांठी दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर किया बलात्कार

अजमेर. सोशल मीडिया पर दोस्ती गांठने के बाद युवती से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपित वीडियो कॉल करके पीडि़ता के अश्लील फोटो खींचकर लम्बे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। पीडि़ता की शिकायत पर क्लॉक टावर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने रिपोर्ट दी कि सोशल मीडिया पर उसकी विनोद नामक युवक से पहचान हुई। आरोपित ने अपनी बातों में फांसकर उसका मोबाइल नम्बर ले लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर बातचीत होने लगी। आरोपित ने बहला-फुसलाकर वीडियो कॉल करके स्क्रीन शॉट्स से उसकी नग्न तस्वीर खींच ली। इसके बाद वह उसको ब्लैकमेल करने लगा। पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि साल 2022 के आखिर में उसकी मां की तबीयत खराब हुई। आरोपित एक दिन उसको अकेला पाकर घर पहुंच गया। उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर घर पर मां के इलाज के लिए रखे 85 हजार रुपए व सोने की अंगूठी लेकर चला गया। आरोपित ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी की।

जयपुर के होटल में किया दुष्कर्म

पीडि़ता ने बताया कि इसके बाद मार्च 2023 में वह जयपुर में थी। आरोपित उसकी लोकेशन लेकर वहां आ गया। वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे होटल में बुला लिया। जहां आरोपित ने उसके साथ बलात्कार किया।

Published on:
05 May 2023 03:08 am
Also Read
View All