अजमेर

अगर बनना है कॉलेजिएट तो भरें फार्म, वरना फिर नहीं मिलेगा मौका

यह प्रक्रिया जून के दूसरे पखवाड़े तक चलेगी। 1 जुलाई से सत्र 2109-20 की शुरुआत होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jun 2019, 8:44 AM IST
college admission
UGC,admission,admission 2019,

अजमेर.

स्नातक और स्नातकोत्तर कॉलेज में दाखिलों की दौड़ प्रारंभ हो चुकी है। कॉलेज परिसरों में विद्यार्थियों की धीरे-धीरे रौनक बढ़ेगी। सभी कॉलेज में प्रथम वर्ष के ऑनलाइन फार्म भरने शुरू हो चुके हैं। विद्यार्थियों को ई-मित्र पर एसएसओ आईडी बनाने के लिए आधार/भामाशाह कार्ड भरना जरूरी होगा।

जीसीए के प्राचार्य डॉ. एम. एल. अग्रवाल और राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चेतन प्रकाश ने बताया कि निदेशालय के कार्यक्रम के मुताबक प्रथम वर्ष के ऑनलाइन फार्म शनिवार से भरने प्रारंभ हो गए हैं। यह प्रक्रिया जून के दूसरे पखवाड़े तक चलेगी। 1 जुलाई से सत्र 2109-20 की शुरुआत होगी। बीए-बीकॉम प्रथम वर्ष कला अैार वाणिज्य संकाय में पास कोर्स में प्रवेश के लिए 45 प्रतिशत और बीएससी प्रथम वर्ष विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए 48 प्रतिशत अंक आवश्यक है।

कॉलेज में संचालित विषय (प्रथम वर्ष)
जूलॉजी, बॉटनी, बायलॉजी, समाजशास्त्र, संगीत, भूगोल, संस्कृत, दर्शनशास्त्र, फिजिक्स, केमिस्ट्री, व्यवसाय प्रशासन, लेखा एवं व्यावसायिक सांख्यिकी, आर्थिक प्रशान एवं वित्तीय प्रबंध, गणित, कॉमर्स, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, फारसी, राजस्थानी और अन्ययूं चलेगा प्रवेश कार्यक्रम (निदेशालय के अनुसार)

सत्र 2019-20 की अहम तिथियां
सत्र की शुरुआत-1 जुलाई

नियमित कक्षाएं एवं मार्गदर्शन-1 जुलाई
छात्रसंघ चुनाव-अगस्त में

शीतकालीन अवकाश-25 से 31 दिसम्बर
सभी शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम-31 जनवरी तक

Published on: