अजमेर

केकड़ी की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारेंगे पांच ट्रैफिककर्मी

अजमेर में क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश, उपखंड मुख्यालय पर लचर यातायात व्यवस्था से आमजन परेशान
less than 1 minute read
May 12, 2019
Five Traffic Workers Will Improve Crab Driving Traffic System
केकड़ी की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारेंगे पांच ट्रैफिककर्मी

केकड़ी ञ्च पत्रिका. उपखंड मुख्यालय केकड़ी में बेतरतीब यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने पांच यातायात पुलिसकर्मियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय शनिवार को अजमेर में हुई क्राइम मीटिंग के दौरान किया गया। गौरतलब है कि यातायात पुलिसकर्मियों के अभाव में केकड़ी की यातायात व्यवस्था बे-पटरी है।

बेतरतीब वाहन पार्किंग, दुकानों के बाहर अस्थाई अतिक्रमण, नौ एंट्री में अनाधिकृत प्रवेश एवं वेंडर जोन पॉलिसी को अनदेखी करने से पूरा कस्बा ट्रैफिक जाम से परेशान रहता है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ।

एक दशक से समस्या

पिछले एक दशक पुरानी इस समस्या से केकड़ी के लोग परेशान हैं। प्रशासन ने इस समस्या के निस्तारण को लेकर कई प्रयास भी किए। बाईपास से भारी वाहनों की आवाजाही भी कराई, लेकिन बाद में यह विकल्प बेदम हो गया। खासकर केकड़ी में अतिक्रमण सबसे बड़ी समस्या है। ट्रैफिक व्यवस्था की बदहाली की जड़ में अतिक्रमण की बहुत बड़ी भूमिका है।

खबर पर हुई कार्रवाई

तीनबत्ती चौराहा सहित जयपुर मार्ग, अजमेरी गेट, घंटाघर, सदर बाजार, जूनियां गेट सहित अन्य इलाकों में यातायात बाधित होना आम है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ती। इसे लेकर राजस्थान पत्रिका ने ११ मई को 'केकड़ी की यातायात व्यवस्था बेलगाम, रोज-रोज लग रहा जामÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।

शनिवार को अजमेर में हुई क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने केकड़ी के पुलिस अधिकारियों से वस्तुस्थिति के बारे में चर्चा कर पांच यातायात पुलिसकर्मी नियुक्त करने के निर्देश दिए

Published on:
12 May 2019 07:39 am