अजमेर

Ajmer News: Urban tax के लिए डिफाल्टरों पर फोकस

Urban development tax : वसूली के लिए 7 करोड़ का लक्ष्य - अभी तक 3.50 करोड़ रुपए की हो चुकी वसूली
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2019, 2:14 PM IST
Ajmer News: Urban tax  के लिए डिफाल्टरों पर फोकस
Ajmer News: Urban tax के लिए डिफाल्टरों पर फोकस

अजमेर. नगर निगम (ajmer Nagar Nigam ) की ओर से नगरीय विकास कर (Urban development tax) के रूप में 7 करोड़ रुपए वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से अभी तक 3.50 करोड़ रुपए की वसूली हो चुकी है, जबकि 2 करोड़ रुपए का दिसम्बर माह में वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Read More: ajmer news : बेटी को मिला कलक्टर 'पापा' का दुलार

नगर निगम की ओर से नगरीय विकास कर के रूप में 300 गज से अधिक बड़े आवासीय और व्यावसायिक संस्थाओं से नगरीय कर वसूल किया जाता है। नगर निगम(nagar nigam) की ओर से इसके लिए इस माह 2 करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें डिफाल्टर पर फोकस किया जा रहा है।

शहर में 29 बैंक, 18 पेट्रोल पंप और 59 शादी समारोह स्थल है जो नगरीय विकास कर जमा नहीं करा रहे है। निगम ने इन्हें डिफाल्टर मानकर कर वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए नोटिस आदि भी जारी किए जा रहे है।

यह भी पढ़ें : एडीए में ऑनलाइन भुगतान आज से

अजमेर. अजमेर विकास प्राधिकरण में आम जनता की सुविधा के लिए नगरीय विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं और किए जाने वाले भुगतान गुरुवार से ऑनलाइन होंगे। अजमेर विकास प्राधिकरण सचिव गौरव अग्रवाल ने बताया कि नाम हस्तान्तरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र व बकाया लीज का भुगतान, सामुदायिक भवन बुकिंग, प्रोपर्टी आई डी जनरेशन, ई-टन्डरिंग के लिए पेमेंट गेटवे कैश लैस सिस्टम/ऑफलाइन सेवाओं के लिए पेमेंट गेटवे इन समस्त सेवाओं को शुक्रवार से ऑनलाइन कर दिया है। प्रार्थी ई-मित्र के माध्यम से , स्वयं अपने कम्प्यूटर से प्राधिकरण में एकल खिडक़ी ऑपरेटर के द्वार नि:शुल्क आवेदन कर सकते है। ई-मित्र संचालक के पास में जाकर नगरीय विकास विभाग की साइट पर अपना आवेदन ऑनलाइन प्रकिया से कर सकते है।

Published on: