कोटा

Lecturer बनने के लिए, भरें सीबीएसई का Net-Jrf का फार्म

सीबीएसई कराएगा 22 जनवरी को एग्जाम। स्टूडेंट्स भर सकेंगे परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Oct 2016, 9:25 AM IST
cbse ajmer
cbse ajmer

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की नेट/जेआरएफ परीक्षा के ऑनलाइन फार्म सोमवार से भरने शुरू हो गए। अभ्यर्थी 16 नवम्बर तक फार्म भर सकेंगे। परीक्षा अगले वर्ष 22 जनवरी को होगी।

सीबीएसई 21 दिसम्बर को वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड करेगा। मालूम हो कि नेट/जेआरएफ परीक्षा प्रतिवर्ष जून और दिसम्बर में होती थी। इस साल पहली बार यह परीक्षा जुलाई में कराई गई। अब यह जनवरी में कराई जाएगी।

100 वां विषय बना योग

नेट और जेआरएफ परीक्षा में योग 100 वां विषय बनाया गया है। यूजीसी इसका सिलेबस तैयार कर चुका है। इसकी भी परीक्षा होगी। इसके पाठ्यक्रम में योग वशिष्ठ, भगवत गीता-उपनिषद (मुंडक, तैतेत्रया, कथा, प्रश्न और अन्य), पतंजलि योग सूत्र (चित्त भूमि, चित्त वृत्ति, निरोधोपाय और अन्य), आसन एवं प्रणायाम (प्रदीपिका, रत्नावली, घ्राणेन्द्र)-सामान्य मनोविज्ञान, प्रायोगिक योग (सूर्य नमस्कार, शाक्तकर्म, अद्र्धचक्रासन, मलासन) और अन्य बिन्दु शामिल किए गए हैं।

Published on: