कई विदेशी पर्यटक दिनभर मास्क बांधकर ही घूमते रहे मेले में
अजमेर. दिल्ली में प्रदूषण के बाद पुष्कर पहुंचे विदेशी पर्यटक दहशत में नजर आए। अन्तरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में यहां पर्यटकों का दल मुंह पर मास्क लगाकर घूमते मिले। मेला मैदान में विभिन्न खेलकूद एवं अश्ववंश की प्रतियोगिताओं को देखने के लिए पर्यटकों के दल में अधिकांश सैलानियों के मुंह पर मास्क बाधे मिला। गाइड के अनुसार दिल्ली में प्रदूषण की समस्या के चलते एहतियात बरतने के लिए मास्क लगाए गए हैं। हालांकि पुष्कर में प्रदूषण व धुएं की स्थिति नहीं है मगर सुबह शाम आसमान मे छाने वाली धूंध से भी पर्यटक बचने का जतन कर रहे हैं।
विदेशी पर्यटकों के सबसे पहले दिल्ली एयरपोर्ट उतरने के दौरान प्रदूषण एवं धुएं आदि की समस्या के बाद उन्होंने ऐहतियात बततते हुए मास्क लगाए। मेला मैदान में भी दोपहर तक भी मास्क लगाए रहे। पर्यटकों में युवतियों, महिलाओं व पुरुष पर्यटकों की ओर से फोटोग्राफी के दौरान भी चेहरे व मुंह पर मास्क लगाए रखा। दिल्ली में प्रदूषण की समस्या के बाद यहां रहते हुए भी वे सावधानी बरत रहे हैं।