अजमेर

मुझको यारों माफ करना…इसके बाद जो हुआ उसे देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

कभी इजरायली महिलाओं का अश्लील डांस तो कभी विदेशियों की ट्रांस पार्टियां पुष्कर को शर्मसार कर चुकी हैं।
2 min read
Jun 20, 2018
pushkar city
pushkar city

अजमेर

धार्मिक नगरी पुष्कर में एक विदेशी महिला पर्यटक ने नशे की हालत में जमकर हंगामा मचाया। इससे पुलिस प्रशासन खासा परेशान रहा। महिला पर्यटक ने पुष्कर के बाद जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में चिकित्सकों को परेशान किया।

वह उपचार के दौरान अस्पताल के बाहर आ गई। उसको पुलिस की मदद से जैसे-तैसे अस्पताल में दुबारा भर्ती करवाया, जहां देर शाम तक उपचार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार अमरीका के न्यूजर्सी की 48 वर्षीय जेनिफर ली रविवार रात को ही ऋषिकेश से पुष्कर पहुंची। उसने सुबह नशे की हालत में उत्पात मचाना शुरू कर दिया।

महिला पर्यटक के बदहवास हालत देखकर क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिसकर्मियों ने जेनिफर को कड़ी मशक्कत के बाद काबू में किया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल रैफर कर दिया। यहां पहुंची जेनिफर का नशा सिर चढ़कर बोलने लगा। वह उपचार के दौरान उठकर बाहर निकल गई।

पुलिस ने उसको मेडिकल कॉलेज तिराहे से पकड़ कर दुबारा अस्पताल में भर्ती करवाया।प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि जेनिफर ली रविवार रात को नशे की हालत में आई थी और होटल पुष्कर पैराडाइज में ठहरी थी।

उसका एक स्थानीय युवक से भी परिचय था। पुष्कर पुलिस को अमरीकी दूतावास ने भी युवती के मानसिक अवसाद में होने की सूचना दी है। उसकी दवाइयां अमरीका से भेजी गई है तब तक पुलिस के स्तर पर विदेशी युवती का इलाज करवाया जाएगा। मानसिक अवसाद या नशा!

धार्मिक नगरी में विदेशी महिला के उत्पात मचाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी कई महिला पर्यटक नशे में धूत होकर धार्मिक नगरी में उत्पात मचा चुकी है जबकि अमरीकी दूतावास ने युवती के मानसिक अवसाद में होने की बात कही है।

ऐसे में सवाल उठता है कि युवती को देश का वीजा किसने दिया जबकि जानकारों का मानना है कि नशीले पदार्थ का सेवन करने से ऐसी हालत हुई है।

पुष्कर में अक्सर होती हरकतें

पुष्कर में अक्सर ऐसी हरकतें होती रहीं है। कभी इजरायली महिलाओं का अश्लील डांस तो कभी विदेशियों की ट्रांस पार्टियां पुष्कर को शर्मसार कर चुकी हैं। विदेशी पर्यटकोंको अफीम, डोडे, चरस, हेरोईन और अन्य उत्पाद सहजता से उपलब्ध हो जाते हैं। स्थानीय लोग और तस्कर उन्हें यह चीजें मुहैया कराते हैं।

Published on:
20 Jun 2018 09:27 am