अजमेर

कार ट्रोले से टकराई, हाइकोर्ट के पूर्व उप रजिस्ट्रार समेत दो की मौत

पत्नी और पोती घायल, जयपुर रेफर
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jun 2019, 12:58 AM IST
former deputy registrar high court dead in accident in ajmer
कार ट्रोले से टकराई, हाइकोर्ट के पूर्व उप रजिस्ट्रार समेत दो की मौत

अजमेर. आदर्शनगर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार राजमार्ग पर खड़े ट्रोले से टकरा गई। हादसे में कार में सवार हाइकोर्ट के पूर्व उप रजिस्ट्रार गजेन्द्र सिंह सिंघवी व कार का चालक की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी पोती घायल हो गईं। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि सिंघवी परिवार जोधपुर शादी समारोह से लौट रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिए।
सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल ने बताया कि दोपहर में बड़लिया पुलिया पर खड़े ट्रोले में तेज रफ्तार कार पीछे से टकरा गई। कार में सवार हाइकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार जयपुर कालवाड़ रोड करधनी योजना निवासी गजेन्द्र सिंह सिंघवी (70) और कार चालक फागी चित्तौड़ा जयनगर की ढाणी निवासी कानाराम चौधरी (46) गंभीररूप से घायल हो गए। उन्हें जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान सिंघवी व कानाराम की मौत हो गई। हादसे में कार सवार में सवार सिंघवी की पत्नी कान्ता देवी और पोती माही भी जख्मी हो गए। उन्हें यहां प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया। दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आदर्शनगर थाना पुलिस ने ट्रोला चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Published on: