अजमेर

पूर्व मंत्री बोले, टोल टैक्स लगाना सरकार का तुगलकी फरमान

पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी टोलटैक्स को जनता से विश्वासघात बताया

less than 1 minute read
Oct 31, 2019
toll plaza

अजमेर.
पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री व वर्तमान विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि भाजपा की वसुंधरा सरकार ने राज्य मार्गों के टोल पर चौपहिया वाहनों व निजी वाहनों पर टोल टैक्स माफ कर तोहफा दिया था, मगर कांग्रेस सरकार ने तुगलकी फरमान जारी कर रातों रात टोल टैक्स जारी कर दिया। यह जनता के साथ विश्वासघात है।

अजमेर में गुरुवार को अपने निवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री देवनानी ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनता पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगाने के बात कर रहे हैं और वहीं रातों रात आदेश जारी कर ३०० करोड़ रुपए कमाने के चक्कर में राजमार्गों पर टोल टैक्स के आदेश जारी कर दिए। इससे जनता पर आर्थिक भार बढ़ेगा। कांग्रेस सरकार को तत्काल यह आदेश वापस लेना चाहिए।


प्रदेश में डेंगू का खतरा-
देवनानी ने कहा कि प्रदेशभर में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, मरीजों की जान खतरे में है इसके बावजूद चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा डेंगू से निबटने के बजाय भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने मध्यावधि अवकाश में गए शिक्षकों को अचानक ३१ अक्टूबर को विद्यालयों में पहुंचने के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा के आदेश पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह तो शिविरा में पहले से तय होना चाहिए था। मध्यावधि अवकाश के मध्य विद्यालय खोलने व शिक्षकों को ड्यूटी देने के आदेश से शिक्षकों को परेशानी हुई है।

Published on:
31 Oct 2019 10:33 pm
Also Read
View All